पिकनिक मनाने गए दो किशोर डूबे, दूसरे दिन हुए दोनों शव बरामद 

The bodies of both the youths who were submerged in Son river were recovered
पिकनिक मनाने गए दो किशोर डूबे, दूसरे दिन हुए दोनों शव बरामद 
पिकनिक मनाने गए दो किशोर डूबे, दूसरे दिन हुए दोनों शव बरामद 

डिजिटल डेस्क, शहडोल । सोन नदी में डूबे दोनों किशारों के शव बुधवार सुबह बरामद हो गए हैं। सोहागपुर पुलिस की टीम ने अभिषेक सिंह और अनिमेष गुप्ता का शव सुबह करीब साढ़े 9 बजे नदी से निकाला। शव को पीएम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया। दोपहर करीब डेढ़ बजे दोनों का पोस्टमार्टम किया गया।

मना रहे थे नए साल का जश्न
नए साल में मंगलवार को दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गए दोनों किशोर  नदी की तेज धार में बह गए थे। पुरानी बस्ती निवासी अभिषेक सिंह पिता दिनेश सिंह भदौरिया, एफसीआई गोदाम के पास का निवासी अनिमेष गुप्ता पिता मुन्ना गुप्ता, हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी आर्यन गुप्ता पिता संजय तथा ईरानी बाड़ा निवासी हर्ष गुप्ता पिता अजय गुप्ता, सौरभ भट्टाचार्य पिता बुद्धदेव नरसरहा के पास सुबह के समय निजी साधन से सोहागपुर थाना क्षेत्र के खेतौली में सोन नदी के तट पर गए थे। सभी नहाने के लिए नदी में उतरे थे। इस बीच चार दोस्त नदी में गहरे पानी में चले गए। वहां मौजूद लोगों ने दो बच्चों को तो बचा लिया था। जबकि अनिमेष और अभिषेक गहरे पानी में डूब गए थे। पुलिस ने शाम तक दोनों को ढूढऩे का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह दोनों के शव बरामद कर लिए गए।

दो को बचा लिया गया
पुरानी बस्ती निवासी अभिषेक सिंह, एफसीआई गोदाम के पास का निवासी अनिमेष गुप्ता पिता मुन्ना गुप्ता, हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी आर्यन गुप्ता पिता संजय, ईरानी बाड़ा निवासी हर्ष गुप्ता पिता अजय गुप्ता व सौरभ भट्टाचार्य पिता बुद्धदेव निवासी नरसरहा डिपो के पास सुबह के समय निजी साधन से नदी किनारे गए थे। बताया गया है कि दोपहर बाद करीब 3.30 बजे पांचों दोस्त खेतौली घाट में नहाने के लिए नदी में उतर गए। नहाते समय गहरे पानी की ओर चलते गए। इसी बीच अनिमेष, आर्यन और अभिषेक पानी में बहने लगे। शोर मचाने पर वहां मौजूद राजेश प्रताप सिंह और उनके दोस्त पानी में उतरे और आर्यन को बचा लिया लेकिन अनिमेश और अभिषेक बहते चले गए।

मौके पर पहुंची पुलिस
नदी में दो लोगों के बह जाने की सूचना सोहागपुर पुलिस को मिली। थाना प्रभारी विकास सिंह व एसआई अमर बरकड़े के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। साथ ही होमगार्ड के गोताखारों को खबर दी गई। शाम करीब 8 बजे तक तलाशी का कार्य शुरु कराया गया, लेकिन दोनों का पता नहीं चल पाया था। वहीं अंधेरो होने की वजह से सर्चिंग को विराम देना पड़ा।

Created On :   2 Jan 2019 8:21 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story