फ्लैट में मिला शव, कुर्सी से बंधे थे हाथ, गले पर घोंपा हथियार

The body found in the flat, hands were tied to the chair, arms snatched on the neck
फ्लैट में मिला शव, कुर्सी से बंधे थे हाथ, गले पर घोंपा हथियार
फ्लैट में मिला शव, कुर्सी से बंधे थे हाथ, गले पर घोंपा हथियार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  गणेशपेठ स्थित एक फ्लैट में एक वृद्ध की हत्या से हड़कंप मच गया है। मृतक का नाम लक्ष्मण रामलाल मलिक (65), हुड़को काॅलोनी,  बौद्ध विहार निवासी है। लक्ष्मण का शव गणेशपेठ स्थित रजत संकुल के फ्लैट नं.-103 में कुर्सी पर बैठी अवस्था में मिला। वृद्ध के दोनों हाथ कुर्सी में पीछे रुमाल से बंधे थे। गले में नोंकदार हथियार घोंपकर लक्ष्मण मलिक की हत्या की गई। घटना के बाद पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने गणेशपेठ थाने में पहुंच कर मामले की जानकारी ली।

केयरटेकर के रूप में रखा था
सूत्रों के अनुसार दादाभाई सरादे ने एक माह पहले लक्ष्मण को केयरटेकर के रूप में रखा था। लक्ष्मण बीमा अस्पताल में सफाई कर्मचारी था। लक्ष्मण ने करीब 8 साल पहले स्वेच्छा निवृत्ति लेकर अपनी पहली पत्नी प्रतिमा मलिक के बेटे निखिल को नौकरी दिलवाई थी।  लक्ष्मण ने कई लोगों से पैसे उधार ले रखे थे। कुछ लोगों के साथ नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी भी की थी। कर्जदाताओं के कारण लक्ष्मण हुड़को कॉलोनी में चोरी-छिपे जाता था। लक्ष्मण की पत्नी प्रतिमा  सेवानिवृत्त नर्स है। पुलिस उपायुक्त मतानी ने बताया कि लक्ष्मण ने 4 शादियां की थीं, एक महिला से उसके अवैध संबंध थे। लक्ष्मण को तीन महिलाओं से संतानें हैं। किसी से दो, तो किसी को एक संतान है। लक्ष्मण की हत्या की गुत्थी सुलझाने में गणेशपेठ पुलिस जुटी है। 

फिल्म निर्माता के फ्लैट में  मिला शव
लक्ष्मण का शव जिस फ्लैट में मिला वह फ्लैट एक माह पहले धर्मरक्षित उर्फ दादाभाई सरादे ने किराए पर लिया था। धर्मरक्षित फिल्म निर्माता भी हैं। उन्होंने अपनी फिल्म कंपनी का कार्यालय भी इस फ्लैट में राजनीतिक संगठन के साथ ही शुरू किया था। इसके अलावा दादाभाई ने यहां हर्बल दवाइयों के प्रोडक्ट बेचने का कार्य भी शुरू किया था। लक्ष्मण-दादाभाई पुराने मित्र थे। गणेशपेठ पुलिस दादाभाई सरादे सहित अन्य कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।

दादाभाई ने पुलिस को बताया कि, सोमवार को वह करीब 1.30 बजे तक फ्लैट के कार्यालय में मौजूद थे। उसके बाद वह अपने घर कपिल नगर चले गए। मंगलवार को सुबह 10 बजे गणेशपेठ स्थित रजत संकुल विंग-3 के फ्लैट नं.-103 में आने पर उन्होंने लक्ष्मण को आवाज दी। कोई हलचल नहीं होने पर उन्होंने चाबी से दरवाजा खोला, तो लक्ष्मण का शव कुर्सी पर पड़ा था। लक्ष्मण के बेटे निखिल मलिक (29), गुरुतेग बहादुर नगर, नारी रोड, कपिल नगर निवासी को पता चलने पर उसने गणेशपेठ थाने में शिकायत दर्ज कराई। घटनास्थल पर क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त लोहित मतानी पहुंचे। श्वान दस्ते और फिंगर प्रिंट विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया। पुलिस ने पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए शासकीय अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।   

क्रिकेट मैदान में मिली वृद्ध की लाश 
गोरेवाड़ा के जंगल के समीप क्रिकेट मैदान में मंगलवार को एक 64 वर्षीय वृद्ध का  शाम को शव पाया गया। वृद्ध का नाम भैयालाल बैस (62), लोखंडे नगर, गोधनी रोड निवासी है। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार भैयालाल की जामठा क्षेत्र में करीब 17 एकड़ पुश्तैनी जमीन है। इस जमीन का पिछले करीब तीन वर्ष से विवाद शुरू है। इस विवाद के चलते भैयालाल की हत्या किए जाने की भी अटकलें लगाई जा रही हैं। भैयालाल सोमवार से गायब था। बहरहाल पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। मानकापुर पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। 
 

Created On :   10 March 2021 11:42 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story