घर के आंगन में खेल रहे बालक की कूलर के करंट से मौत 

The boy playing in the courtyard of the house died due to the current of the cooler
घर के आंगन में खेल रहे बालक की कूलर के करंट से मौत 
चंद्रपुर घर के आंगन में खेल रहे बालक की कूलर के करंट से मौत 

डिजिटल डेस्क, मुल(चंद्रपुर)। घर के आंगन में खेल रहे नन्हें बालक की कूलर का करंट लगने से मौत हो गई। घटना मुल शहर में सामने आई। मृत बालक का नाम युग महेश जेंगठे है।  प्राप्त जानकारी के अनुसार मां ट्रेवल्स के संचालक एवं एनसीपी के पदाधिकारी महेश जेंगठे शहर के वार्ड नं. 17 में संत गजानन महाराज मंदिर परिसर में अपने परिवार के साथ  रहते हैं। उनका साढ़े पांच साल का छोटा बेटा युग महेश जेंगठे हमेशा की तरह अपने बड़े भाई प्रेम और अन्य दोस्तों के साथ सुबह 11.30 बजे घर के आंगन में खेल रहा था। खेलते समय वह घर में चल रहे कूलर की चपेट में आ गया और उसे बिजली का झटका लगा। बिजली का झटका इतना जोरदार था कि मासूम युग ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस बीच उसे इलाज के लिए उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम युग यहां के सेंट ऐन्स हाई स्कूल में के.जी 2 कक्षा में पढ़ रहा था। वह पिछले एक माह से गर्मी की छुट्टियों के चलते घर पर ही था। मासूम के अकाल चले जाने से परिवार और शहर वासियों में शोक की लहर फैल गई है।
 

Created On :   8 April 2022 9:17 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story