दुल्हन ने मंच पर दूल्हे को मारा थप्पड़, बाद में उसी से की शादी

The bride slaps the groom on the stage, later marries him
दुल्हन ने मंच पर दूल्हे को मारा थप्पड़, बाद में उसी से की शादी
नई दिल्ली दुल्हन ने मंच पर दूल्हे को मारा थप्पड़, बाद में उसी से की शादी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एक विचित्र घटनाक्रम में, दुल्हन ने वरमाला के दौरान सबके सामने एक नहीं, बल्कि दो बार दूल्हे को थप्पड़ मारा, जिससे वहां पर मौजूद सभी लोग स्तब्ध रह गए। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हे रविकांत अहिरवार अपनी दुल्हन रीना को माला पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं, यहां तक कि मेहमान और रिश्तेदार भी उनकी जोश अफजाई कर रहे हैं।

अचानक, दुल्हन ने दूल्हे को दो बार थप्पड़ मारा और वहां से चली गई, जिससे दूल्हा और मेहमान स्तब्ध रह गए। सूत्रों ने बताया कि दुल्हन इस बात से परेशान हो गई थी कि दूल्हा शराब के नशे में था, जिसके बाद उसने एक शराबी से शादी करने से इनकार कर दिया। बाद में दूल्हा और दुल्हन के परिवारों ने हस्तक्षेप किया और दुल्हन को मना लिया जिसके बाद वह आखिरकार उस आदमी से शादी करने के लिए तैयार हो गई जिसे उसने सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मारा था।

(आईएएनएस)

Created On :   19 April 2022 10:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story