- Home
- /
- किसी पार्टी नहीं देश का अभियान है...
किसी पार्टी नहीं देश का अभियान है ‘घर-घर तिरंगा’

डिजिटल डेस्क, मुंबई। आजादी के अमृत महोत्सव के मौक पर केंद्र सरकार का घर-घर तिरंगा अभियान किसी पार्टी नहीं बल्कि यह देशवासियों का अभियान है। इसको लेकर देशभर में जबरजस्त उत्साह है। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महा सचिव विनोद तावडे ने कही। उन्होंने लोगों से अपील कि की अगले तीन दिनों तक अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराएं। शुक्रवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में तावडे ने इस अभियान की आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जो लोग सवाल खड़े कर रहे हैं कि घर नहीं हैं तो तिरंगा झंडा कहां लगाएॽ उन्हें यह सवाल 60 सालों तक इस देश पर राज करने वाले परिवार (गांधी परिवार) से करना चाहिए। भाजपा नेता ने कहा कि 2014 के बाद अब तक मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 2 करोड़ 53 लाख 19 हजार घर दिए हैं। कांग्रेस द्वारा खादी की बजाय पोलिस्टर के झंडे इस्तेमाल किए जाने के आरोप पर तावडे ने कहा कि भारतीय झंडा संहिता में संशोधन के बाद अब पोलिस्टर के झंडे भी इस्तेमाल किए जा सकते हैं।
पंकजा मुंडे के पास बड़ी जिम्मेदारी
एक सवाल के जवाब में तावडे ने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय सचिव पंकजा मुंडे को पार्टी ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे को हरियाणा जैसे सिर्फ 90 विधायकों वाले राज्य का प्रभारी बनाया गया है जबकि पंकजा को मध्यप्रदेश जैसे बड़े राज्य का सह प्रभारी बनाया गया है। एम पी के उप चुनावों में उन्होंने अच्छा काम किया।
Created On :   12 Aug 2022 7:17 PM IST