- Home
- /
- हस्त-शिल्पकला स्टाॅलों से खिल उठा...
हस्त-शिल्पकला स्टाॅलों से खिल उठा परिसर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र द्वारा 28वें ऑरेंज सिटी क्राफ्ट मेला व लोकनृत्य समारोह (ओसीसीएम) का उद्घाटन पूर्व महापौर दयाशंकर तिवारी और मध्य रेलवे की डीआरएम रिचा खरे द्वारा दीप प्रज्चलित कर किया गया। इस अवसर पर दमक्षेसां केंद्र नागपुर के संचालक मंडल के सदस्य आनंद कसबे, केंद्र निदेशक डॉ. दीपक खिरवड़कर उपस्थित थे। पंथी नृत्य कलाकार पद्मश्री. राधेश्याम बारले व समस्त लोकनृत्य दलों के प्रमुखों को सम्मानित किया।
स्वादिष्ट व्यंजनों का उठाया लुत्फ
केंद्र की ओर से "मुझमें भी कलाकार" कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया है। जिसमें दर्शक स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लेते हुए, अपनी कला को मंच पर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के माध्यम से दर्शकों को भी अपनी कला को प्रस्तुत करने का अवसर प्रदान किया गया है। राजस्थान के कच्ची घोड़ी ( बनवारीलाल व समूह) और बहरुपी कलाकार (शमशाद व समूह) विशेष आकर्षण का केंद्र बन रहे हैं। मेले में दोपहर 2 बजे से "क्राफ्ट मेला व फूड जोन" और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां शाम 6:30 बजे से होंगी।
लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां
कार्यक्रम में लोकनृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। जिसका शुभारंभ पौर्णिमा चव्हाण व साथी ने गणेश वंदना की प्रस्तुति से किया। तत्पश्चात गोटिपुआ नृत्य (सत्यपिरा पलाई एवं समूह, ओडिसा), राई नृत्य (पद्मश्री. रामसहाय पांडे एवं समूह, मध्य प्रदेश), बिहू ( गीरीराज एवं समूह, आसाम), चपेली (प्रकाश बिष्ट एवं समूह, उत्तराखंड), चपेली (प्रकाश बिष्ट एवं समूह, उत्तराखंड), कालबेलिया (शिवनारायन एवं समूह, राजस्थान), पंथी (पद्मश्री. राधेश्याम बारले व समूह, छत्तीसगढ़) व लावणी (पौर्णिमा चव्हाण व समूह, मुंबई) की शानदार प्रस्तुतियां हुईं। कार्यक्रम का संचालन रेणुका देशकर व दीपक कुलकर्णी ने किया।
Created On :   12 March 2022 5:28 PM IST