- Home
- /
- नागपुर : मजदूर को कुचलकर फरार हुआ...
नागपुर : मजदूर को कुचलकर फरार हुआ कार चालक

डिजिटल डेस्क, नागपुर । न्यू काटोल नाका के पास एक कार ने मजदूर को कुचल दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित फरार हो गया। गिट्टीखदान थाने में प्रकरण दर्ज किया गया है।
सड़क पार कर रहा था
मूलत: झारखंड, वर्तमान में लेबर कैंप गोरेवाड़ा निवासी राजूकुमार रामजी राय (24) उसका िमत्र और ममेरा भाई अभिषेककुमार जानकी राय (21) गोरेवाड़ा में निर्माणाधीन सड़क पर मजदूरी करते थे। घटना वाले दिन शाम को 7.30 बजे न्यू काटोल नाका के पास तीनों सड़क पार कर रहे थे। इस दौरान तेज रफ्तार कार आती देख अभिषेक और उसका मित्र रुक गए। उन्होंने राजू को भी रुकने के लिए कहा, लेकिन वह बढ़ गया और कार की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। अभिषेक ने बताया कि, करीब तीन महीने पहले ही राजू की शादी हुई है। हादसे के बाद आरोपी चालक कार समेत फरार हो गया। उप-निरीक्षक पटले ने प्रकरण दर्ज किया। जांच जारी है।
जख्मी महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
शादी में जाते समय बाइक से नीचे गिरने से जख्मी हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। हुड़केश्वर थाने में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया। वानाडोंगरी स्थित दुर्गा नगर निवासी रोहन श्रीकृष्ण घरत (31) गत 20 जून को सुबह 10.30 बजे लता श्रीकृष्ण घरत (50) वर्ष को बाइक (एम.एच.-40-सी.बी.-4960) पर बिठाकर शादी में जा रहा था। विहिरगांव पुलिया के पास स्पीड़ ब्रेकर पर बाइक उछलने से लता सिर के बल िगरने से गंभीर हो गई थी। उसे निजी अस्पताल में भर्ती िकया गया था।
Created On :   3 July 2021 4:21 PM IST