दर्शनार्थियों की कार गड्‌ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटी

The car of the visitors overturned uncontrollably due to the pothole
दर्शनार्थियों की कार गड्‌ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटी
दुर्घटना दर्शनार्थियों की कार गड्‌ढे के कारण अनियंत्रित होकर पलटी

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नागपुर के दर्शनार्थियों की कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। वर्धा जले के कारंजा घाड़गे में  गड्ढे की वजह से अनियंत्रित होकर कार पलट गई। हादसे में एक दर्शनार्थी युवक की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए नागपुर भेजा गया है। घायलों में दो पुरुष और एक महिला दर्शनार्थी का समावेश है, जबकि एक वृद्ध महिला दर्शनार्थी हादसे में बाल-बाल बच गई।

सड़क निर्माण के लिए खोदे गड्ढे में उछली
जानकारी के अनुसार नागपुर निवासी विष्णु शिवणकर (45), हंसराज डांगे (50), अविनाश कारणकर और ज्योत्सना अविनाश कारणकर, श्वेता महादेव जाधव (69) शुक्रवार की सुबह देवदर्शन करने के लिए अहमद नगर जिले के डोमेग्राम के लिए नागपुर से कार (एम.एच.-06-ए.जेड.-8333) से रवाना हुए थे। वर्धा जिले के कारंजा घाड़गे में मार्ग पर एक गड्ढे में उछलने से चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा और कार पलट गई। गड्ढा सड़क निर्माणकार्य के लिए खोदा गया है।

लोगों ने कांच फोड़कर बाहर निकाला
इस भीषण हादसे के बाद गांव के लोग जमा हो गए और कार के कांच फोड़कर उसमें सवार उक्त लोगों को बाहर निकाला। हादसा इतना भीषण था कि,  विष्णु शिवणकर की  मौत हो चुकी थी। हंसराज डांगे, अविनाश कारणकर और ज्योत्सना कारणकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का स्थानीय अस्पताल में प्रारंभिक उपचार करने के बाद सभी को तत्काल नागपुर रेफर कर दिया गया है। हादसे में सौभाग्य से  श्वेता जाधव बाल-बाल बच गईं, उन्हें खरोंच तक नहीं आई है।

 

Created On :   9 Oct 2021 6:11 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story