इस सीजन की सबसे सर्द रात, १२ डिग्री से नीचे उतरा पारा

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिवनी इस सीजन की सबसे सर्द रात, १२ डिग्री से नीचे उतरा पारा

डिजिटल डेस्क  सिवनी ।  लगातार चल रही सर्द हवाओं और खुले मौसम का असर जिले में न्यूनतम पारे में लगातार गिरावट के रूप में देखा जा रहा है। शनिवार-रविवार की रात इस सीजन की सबसे सर्द रात रही जब न्यूनतम तापमान गिरकर 12.६ डिग्री तक पहुंच गया। आम तौर पर जिले में न्यूनतम पार 13 डिग्री के आसपास ही रहता है। पिछले कुछ दिनों से पारे में गिरावट का दौर लगातार जारी है। हालांकि पारे मे लगातार गिरावट हो रही है लेकिन स्थानीय निकायों द्वारा अलाव के इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिस कारण रात में लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

अधिकतम में भी आएगी गिरावट

जिले में अधिकतम पारे में अभी गिरावट नहीं देखी जा रही है। अधिकतम तापमान अभी भी २६.६ डिग्री सैल्सियस पर है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में दिन में भी तापमान गिरता जाएगा। रात का तापमान शनिवार-रविवार की रात को इस मौसम का सबसे कम रहा और यह १२.६ डिग्री सैल्सियस रिकार्ड हुआ। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है।

नहीं हुई अलाव की व्यवस्था

जहां एक ओर लगातार तापमान में गिरावट देखी जा रही है वहीं स्थानीय निकायों के द्वारा अलाव जैसे इंतजाम नहीं किए गए हैं। जिला मुख्यालय में नगरपालिका के द्वारा अलाव शुरु नहीं कि ए गए हैं। जिस कारण रात में काम करने वाले रिक्शा-ऑटो चालकों, मुसाफिरों, बेघर लोगों को परेशानी हो रही है। इसी प्रकार जिले के दूसरे तहसील मुख्यालयों में भी स्थानीय निकायों ने ठंड से निबटने के इंतजाम नहीं किए हैं।

स्कूलों का बदला जाए समय

जिले में पड़ रही ठंड के कारण अब स्कूल समय में बदलाव की मांग की जा रही है। कई स्कूल सुबह नौ बजे या पहले लगते हैं। स्कूल पहुंचने के लिए बच्चों को सुबह छह बजे से ही तैयार होना पड़ता है। ऐसे में अभिभावकों का कहना है कि स्कूल के समय में परिवर्तन सर्दी को देखते हुए किया जाना जरूरी है।

Created On :   20 Nov 2022 11:31 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story