दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में समा जाता है पूरा गुजरात, इस बार होंगे लजीज व्यंजन

The colors of Gujrat can be seen in Garba Mahoutsav of Dainik Bhaskar
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में समा जाता है पूरा गुजरात, इस बार होंगे लजीज व्यंजन
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में समा जाता है पूरा गुजरात, इस बार होंगे लजीज व्यंजन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में प्रशिक्षकों द्वारा डांडिया के साथ प्रैक्टिस शुरू करा दी गई है। ढोल की थाप पर डांडिया के साथ वर्कशॉप में धूम मची है। हर उम्र वर्ग के प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर है। सभी को ग्राउंड पर गरबा करने का इंतजार है। प्रतिभागियों द्वारा गरबा के लिए स्पेशल ड्रेस का सिलेक्शन किया जा रहा है। प्राइज जीतने के लिए हर प्रतिभागी तैयारी कर रहा है। प्रतिभागियों का कहना है कि दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में जैसे पूरा गुजरात समा जाता है।

गरबा खेलने की बात ही अलग है
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव अभी तक देखने ही आते थे। इस बार पहली बार गरबा महोत्सव में भाग लिया है। हम कपल गरबा खेलने वाले हैं। वर्कशॉप में प्रैक्टिस के दौरान ही गरबा खेलने का उत्साह है, तो ग्राउंड में तो धमाल मचाएंगे ही। पहली बार हसबैंड-वाइफ दोनों साथ गरबा खेलने जा रहे हैं। गरबा के लिए ड्रेस सिलेक्शन की भी तैयारी  चल रही है। 
प्रिया-मोहित अग्रवाल

गरबा के रंग में रंग जाता है शहर
दैनिक भास्कर का गरबा सर्वश्रेष्ठ होता है। ऐसा लगता है पूरा शहर गरबा के रंग में रंग गया हो। पिछले 4 वर्ष से दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में भाग ले रहे हैं। यहां पर आकर रिफ्रेश हो जाते हैं। नए नए फ्रेंड्स भी बनते हैं।
अमृता-हेमंत सिरिया

10 वर्ष से आ रहा हूं
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव में 10 वर्ष से आ रहा हंू। पहले सोलो गरबा करता था, पर शादी के बाद से कपल गरबा करता हूं। यहां पर 10-15 लोगों का ग्रुप भी बन गया है, जो लगातार 10 वर्ष से आ रहा है। ग्रुप का हर मेम्बर दैनिक भास्कर गरबा में आने के लिए एक्टिव रहता है। समाज में रहने के नाते हमे सामाजिक संदेश भी देना चाहिए, इसलिए गरबा में सामाजिक संदेश देने वाले हैं।
प्रज्ञा-संजय गुप्ता

सिखाते हैं डिफरेंट स्टेप
दैनिक भास्कर गरबा इसलिए खास है कि यहां पर प्रशिक्षकों द्वारा हर वर्ष गरबा के नए-नए स्टेप सिखाए जाते हैं। डांडिया गरबा में प्रैक्टिस करके और भी उत्साह बढ़ रहा है। प्रशिक्षक अहमदाबाद से होने के कारण पारंपरिक स्टेप होेते हैं। हम दोनो हसबैंड-वाइफ गरबा के दौरान सोशल मैसेज देने वाले हैं।
नंदिनी-विशाल नायक

चौपाटी में लजीज व्यंजन
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव 2018 में पाठक चौपाटी के लजीज व्यंजन खास होंगे, जिसमें विशेष रूप से मामाजी डोसा जंक्शन इंदौर वाले का सिंगड़ी डाेसा के साथ चाट, चायनीज, फलाहारी व्यंजन, मसाला दूध, मोमोज, छाेला पुलाव, वेज चीज, फ्रेंच फ्राइस, पॉकेट, पास्ता, अप्पे, मॉकटेल, नींबू शरबत आदि व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकते हैं। 

गरबा विनर के लिए बंपर प्राइज
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव-2018 में बेस्ट डांसर मेल और फीमेल के लिए हीरो मेस्ट्रो और हीरो प्लेजर गाड़ी का इनाम दिया जाएगा।

ये हैं प्रायोजक
दैनिक भास्कर गरबा महोत्सव-2018 में हीरो मोटो कॉर्प, हैपिनेस पार्टनर दिनशॉज डेयरी प्रोडक्ट, रेडियो पार्टनर 94.3 माय एफएम, चैनल पार्टनर इन बीसीएन, वेबरेज पार्टनर कोका कोला, सपोर्टेड बाय एलआईसी, डिजिटल सिक्योरिटी पार्टनर सिल्वर सिक्योरिटी सॉल्युशन, क्रीम सेंटर, शोबीस एंटरटेनमेंट तथा इवेंट पार्टनर वीएलसीसी, धनलक्ष्मी टूरिज्म, डीके फोटो स्टूडियो और अंडर द मून हैं।
 

Created On :   11 Oct 2018 8:39 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story