अपने दो मासूम बच्चों को सोता छोड़ दंपति ने लगाई फांसी

The couple hanged themselves leaving their two innocent children to sleep
अपने दो मासूम बच्चों को सोता छोड़ दंपति ने लगाई फांसी
आर्थिक तंगी से थे परेशान अपने दो मासूम बच्चों को सोता छोड़ दंपति ने लगाई फांसी

डिजिटल डेस्क, मुंबई । आर्थिक तंगी से परेशान एक दंपति ने अपने पांच और छह साल के दो बच्चों को सोता छोड़ आत्महत्या कर ली। वारदात ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके की है। रविवार सुबह बच्चे सोकर उठे तो उन्होंने माता-पिता का शव घर में फंदे से लटकता देखा। इसके बाद उन्होंने मामले की जानकारी पड़ोसियों को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

आत्महत्या करने वाले दंपति सचिन और शर्वरी सुतार शहाड फाटक इलाके के राजीव गांधी नगर में अपने दो बच्चों पराग और यथार्थ के साथ रहते थे। सचिन फर्नीचर का काम करते थे जबकि उनकी पत्नी लोगों के घरों में काम करके गुजर बसर करते थे। पड़ोसियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों काम न होने के चलते आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। पुलिस को शक है कि आर्थिक तंगी आत्महत्या की वजह हो सकती है। शनिवार को जब बच्चे सो रहे थे दोनों ने घर में ही फांसी लगा ली। बच्चों ने जब पड़ोसियों को मामले की जानकारी दी तो उल्हानगर पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीनियर इंस्पेक्टर राजेंद्र कदम के ने बताया कि सचिन के माता-पिता और भाई डोंबिवली इलाके में रहते हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
 

नौ साल की बच्ची को जलाने वाली मौसी गिरफ्तार
घर का काम ठीक से न करने पर नौ साल की बच्ची को गर्म लोहे से जलाने वाली 26 वर्षीय महिला को मालवणी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी 26 महिला बच्ची की मौसी है और गर्भवती है। इसीलिए उसकी मदद के लिए उसकी बहन ने बच्ची को उसके पास भेजा था। बच्ची किराना की दुकान पर सामान लेने गई थी इसी दौरान उसने पड़ोस में रहने वाली महिला को मामले की जानकारी दी। महिला ने देखा तो बच्ची के पूरे शरीर पर जलाए जाने के निशान थे। इसके बाद उसने मामले की जानकारी दूसरे लोगों को दी। लोगों ने महिला को पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने साफिया नाम की आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है जबकि बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  

Created On :   21 Nov 2021 7:09 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story