मंत्री आदित्य ठाकरे के घोषणा के एक दिन बाद किया तारीख का ऐलान

The date was announced a day after minister Aaditya Thackerays announcement
मंत्री आदित्य ठाकरे के घोषणा के एक दिन बाद किया तारीख का ऐलान
मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे 5 जून को जाएंगे अयोध्या  मंत्री आदित्य ठाकरे के घोषणा के एक दिन बाद किया तारीख का ऐलान

डिजिटल डेस्क, मुंबई। प्रदेश के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के घोषणा के एक दिन बाद अब मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने भी उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जाने के लिए तारीख का ऐलान कर दिया है। राज 5 जून को अयोध्या में जाएंगे। जबकि वे महाराष्ट्र दिवस के मौके पर 1 मई को मनसे की ओर से औरंगाबाद के मराठवाड़ा सांस्कृतिक मंडल मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे। रविवार को पुणे में राज ने अयोध्या दौरे की तारीख का ऐलान किया। राज ने कहा कि मैं 5 जून को पार्टी के सभी सहयोगियों के साथ अयोध्या में जाऊंगा। अयोध्या दौरे के उद्देश्य के बारे में पूछने पर राज ने हल्के अंदाज में कहा कि मैंने काफी दिनों से यात्रा नहीं की है इसलिए मैं अयोध्या में जा रहा है। इसके पहले बीते शनिवार को शिवसेना के मंत्री आदित्य ने अयोध्या जाने की घोषणा की थी। आदित्य के मई के पहले अथवा दूसरे सप्ताह में अयोध्या जाने की संभावना है। राज्य में मुंबई मनपा समेत अन्य स्थानीय निकायों के चुनाव अगले कुछ महीनों में होने वाले हैं। इन स्थानीय निकायों के चुनावों के मद्देनजर हिंदु मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए शिवसेना और मनसे के बीच होड़ लग गई है। 

मनसे की राजनीतिक नहीं बल्कि श्रद्धा की यात्रा
शिवसेना सांसद संजय राऊत ने कटाक्ष करते हुए राज के अयोध्या दौरे को राजनीतिक यात्रा करार दिया। राऊत ने कहा कि शिवसेना के नेता व मंत्री आदित्य के दौरे की तारीख के बारे में जल्द फैसला हो जाएगा लेकिन आदित्य का अयोध्या दौरा राजनीतिक नहीं बल्कि श्रद्धा की यात्रा है। राऊत ने कहा कि यदि आदित्य का अयोध्या दौरा राजनीतिक यात्रा होती तो हम भी पहले ही तारीख का ऐलान कर दिए होते।  

राजनीतिक नजरिए न देखा जाए- देवेंद्र फडणवीस
विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज के अयोध्या दौरे को लेकर राजनीतिक मतलब नहीं निकाला जाना चाहिए। इससे भाजपा और मनसे के बीच संभावित गठबंधन की अटकलों से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। फडणवीस ने कहा कि किसी व्यक्ति का अयोध्या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए जाना गलत नहीं है। अयोध्या में श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। हर किसी की मंदिर देखने की इच्छा होती है। 
 

Created On :   17 April 2022 7:29 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story