- Home
- /
- थाना शाहनगर क्षेत्र के चौपरा गांव...
थाना शाहनगर क्षेत्र के चौपरा गांव में नवयुवक का कुयें में मिला शव

By - Bhaskar Hindi |5 Dec 2022 12:15 PM IST
शाहनगर थाना शाहनगर क्षेत्र के चौपरा गांव में नवयुवक का कुयें में मिला शव
डिजिटल डेस्क शाहनगर नि.प्र.। थाना शाहनगर क्षेत्र के चौपरा गांव में सुबह नवयुवक का शव कुयें में मिलने से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जिसकी शिनाख्त अरविन्द सिंह राठौर पिता ईश्वरदीन सिंह राठौर उम्र 22 वर्ष के रूप में कराई गई। थाना शाहनगर से प्राप्त जानकारी के अनुसा मृतक अरविन्द्र सिंह गुरूवार के रोज अपने सुनार कुंआ स्थित खेत गया था जो वापसी घर नहीं पहुंचा। जिसकी खोजबीन परिजनों ने आसपास, नात रिश्तेदारों में कराई। जिसकी कहीं सूचना न मिलने पर शाहनगर पुलिस को दी गयी और शनिवार को कुयें के पास चप्पल मिली जिससे कुयें में रस्सी से कांटा डालकर खोजबीन करने पर शव कांटे में फंस गया। जिसका शाहनगर पुलिस ने पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
Created On :   5 Dec 2022 5:45 PM IST
Next Story