मेरी नियुक्ति पर संघ की असहमति की बातें निराधार

The dissent of the Sangh on my appointment is baseless
मेरी नियुक्ति पर संघ की असहमति की बातें निराधार
मेरी नियुक्ति पर संघ की असहमति की बातें निराधार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कहा है कि कांग्रेस में रहते हुए भी उनका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से अच्छा संबंध रहा है। सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से स्नेह मिलता रहा है। मुख्यमंत्री पद पर मेरी नियुक्ति से संघ की असहमति की बातें निराधार हैं। शुक्रवार को सरसंघचालक से मुलाकात के बाद सरमा ने संवाद माध्यम के प्रतिनिधियों से चर्चा की। 

पहले काफी बोल चुके हैं : संघ से संबंध के बारे में सरमा ने कहा कि सरसंघचालक कई बार हमारे घर पर पहुंचे हैं। बच्चों को पुस्तकें भेंट दीं। मां से चर्चाएं की। मेरा भाई अखिल भारतीय िवद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता है। संघ का स्नेही संबंध रहा है। पूर्वोत्तर के राज्यों  में  बांग्लादेश से आए मुस्लिम परिवार के सदस्यों की संख्या अधिक है। एक परिवार में 20-20 सदस्य हैं। मुस्लिम परिवार को समझाया जा रहा है कि आर्थिक स्थिति अच्छी रखने के लिए छोटे परिवार रखने की आवश्यकता है। हालांकि यह अच्छी बात है कि असम में मुस्लिम शिक्षित हैं, उनके परिवार के सदस्यों की संख्या सीमित है। सीएए अर्थात नागरिकत्व सुधार कानून व एनआरसी अर्थात राष्ट्रीय जनसंख्या पंजीयन के विषय पर उन्होंने यह कहकर अधिक बोलने से इनकार किया कि वे पहले ही इन िवषयों पर काफी बोल चुके हैं।

स्मृति भवन पहुंचे : हिमंता बिस्वा सरमा डॉ. हेडगेवार स्मृति मंदिर पहुंचे। संघ के प्रथम सरसंघचालक डॉ. केशव हेडगेवार व द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर गुरुजी की स्मृति चिह्न को उन्होंने अभिवादन किया। इस अवसर पर करबी आंगलोंग स्वायत्ता परिषद के मुख्य कार्यकारी सदस्य तुलीराम रोंगहांग, संघ के महानगर कार्यवाह अरविंद कुकडे, स्मारक समिति के अभय अग्निहोत्री व विकास तेलंग उपस्थित थे। 

सरसंघचालक से एक घंटा चर्चा : सरमा ने महल स्थित संघ मुख्यालय पहुंचकर सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत से करीब एक घंटा तक चर्चा की। मुख्यमंत्री नियुक्त होने के बाद वे सरसंघचालक से पहली बार मिले। खबर है कि उन्होंने पूर्वोत्तर की राजनीतिक व सामाजिक स्थित पर सरसंघचालक से जानकारी साझा की। वे सुबह 11 बजे शहर में पहुंचने वाले थे, लेकिन करीब 3.30 बजे विमानतल पर पहुंचे। 4.15 बजे संघ मुख्यालय पहुंचे। 5.35 बजे संघ मुख्यालय से बाहर निकले। वे वर्धा मार्ग स्थित होटल में ठहरे थे।
 

Created On :   12 Jun 2021 3:55 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story