जिले में अब तक 395.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज -

The district has recorded an average rainfall of 395.6 mm so far -
जिले में अब तक 395.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज -
जिले में अब तक 395.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज -

डिजिटल डेस्क विदिशा | विदिशा जिले में एक जून से आज दिनांक तक 395.6 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जबकि गतवर्ष उक्त अवधि में 219.2 मिमी वर्षा हुई थी। मंगलवार 15 जुलाई को जिले में 1.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज हुई है। जिले की तहसीलो में स्थापित वर्षामापी यंत्रो पर 15 जुलाई को दर्ज वर्षा की जानकारी इस प्रकार से है। विदिशा में आठ मिमी, कुरवाई तथा लटेरी में क्रमशः एक-एक मिमी वर्षा दर्ज की गई है शेष अन्य तहसीलों में वर्षा नगण्य रही। ज्ञातव्य हो कि जिले की तहसीलो में अब तक दर्ज वर्षा तदानुसार विदिशा में 416.1 मिमी, बासौदा में 343.8 मिमी, कुरवाई में 378.2 मिमी, सिरोंज में 289 मिमी, लटेरी में 469 मिमी, ग्यारसपुर में 345 मिमी, गुलाबगंज में 465 मिमी तथा नटेरन तहसील में 449 मिमी वर्षा दर्ज हुई है।

Created On :   16 July 2020 11:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story