MP के 976 ग्रामीण मार्ग जिला मार्ग घोषित, 13 हजार 213 किमी है कुल लंबाई

The districts 976 rural route is declared as district route in M.P
MP के 976 ग्रामीण मार्ग जिला मार्ग घोषित, 13 हजार 213 किमी है कुल लंबाई
MP के 976 ग्रामीण मार्ग जिला मार्ग घोषित, 13 हजार 213 किमी है कुल लंबाई

डिजिटल डेस्क, भोपाल। राज्य सरकार ने बुधवार को अधिसूचना जारी कर प्रदेश के 51 जिलों में कुल 976 ग्रामीण मार्गों को जिला मार्गों के रुप में घोषित कर दिया। इन मार्गों की कुल लंबाई 13 हजार 213.74 किलोमीटर है। अब इन मार्गों का जिला मार्गों के लिए निर्धारित स्तर से रखरखाव होगा तथा इनकी गुणवत्ता भी उसी अनुरुप बनाकर रखी जाएगी।  इनमें जबलपुर जिले के 35 ग्रामीण मार्गों को जिला मार्ग घोषित किया गया है जिनकी कुल लम्बाई 639.17 किमी है।

इसमें शामिल हैं रानीताल-रुपनाथ मार्ग 20.10 किमी, कटंगी पोली मझौली अभामना बैचैया मार्ग 32 किमी, मोहला हरदुआ मार्ग 9 किमी, पौड़ा बचैया मार्ग 14.70 किमी, सिहोरा गौरहा गंजताल नांदघाट मार्ग 15.60 किमी, सिहोरा मझोली कटंगी मार्ग 32.80 किमी, सिहोरा मझगवां सिलोडी मार्ग 39.85 किमी, मझगवां बघारजी मार्ग 13.30 किमी, बनखेड़ी सरोंद मुरैठ लमकाना पौड़ीकला मार्ग 25.20 किमी, पनागर सिंगलद्वीप मझौली मार्ग 30 किमी, पनागर बेलखाडू मार्ग 14 किमी, बेलखडू रोसरा सरौंद सकरा मार्ग 16 किमी, पाटनपोंडी मार्ग 19.80 किमी, उडऩा भेड़ाघाट मार्ग 13.80 किमी, नुनसर दिघौरा मार्ग 7.80 किमी, तिलसानी बघराजी मझगवां मार्ग 18.80 किमी, कण्डम सिलोडी मार्ग 17.70 किमी, सूपावारा ददरगवां मार्ग 22 किमी, कुण्डम निवास मार्ग 10 किमी, धनेटा राखी सहजपुर मार्ग 13.50 किमी, जबलपुर पुरैना मार्ग 19.80 किमी, बेलखेड़ा कटाईघाट बरमान मार्ग 9.60 किमी, मनखेड़ी पाटन मार्ग 23.80 किमी, सुरैया सिमरिया बाघियाखेड़ा पडरिया सिंगोरी मार्ग 13.22 किमी, शहपुरा चरगवां मार्ग 10.50 किमी, एनएच 7 से बायपास लम्हेटाघाट मीरगंज मार्ग 15 किमी, धनपुरी पड़वार इमलई खंदिया मार्ग 22.80 किमी, रानी दुर्गावती समाधि मार्ग 21.20 किमी, तिलवारा चरगवां मार्ग 33.40 किमी, नानाखेड़ा बंदरकूदनी मार्ग 7 किमी, बरेला निवास मार्ग 15.40 किमी, सिवनी टोला घाट पिपरिया मार्ग 5.20 किमी, चरगवां नयानगर दरगड़ा मार्ग 18 किमी, बरगी बरेला सिलुआ सगड़ा मार्ग 29.70 किमी तथा बरगीनगर घंसौर मार्ग 8.60 किमी। 

इसी प्रकार सतना जिले में 622.33 किमी लम्बे 19 मार्ग, छिन्दवाड़ा जिले में 523.94 किमी लम्बे 32 मार्ग, छतरपुर जिले में 587.09 किमी लम्बे 24 मार्ग तथा सिंगरौली जिले में 531.08 किमी लम्बे 17 मार्ग जिला मार्ग के रुप में घोषित किए गए हैं।

भोपाल का कोलार मार्ग बना जिला मार्ग 
भोपाल जिले में 219.28 किमी लम्बे 27 ग्रामीण मार्गों को जिला मार्ग घोषित किया गया है। इनमें कोलार रोड 32 किमी, भदभदा बिलकिसगंज मार्ग 13 किमी, सूरज नगर बिसनखेड़ी मार्ग 3.80 किमी, रोशनपुरा एमएसीटी मार्ग 2.38 किमी, मोती मस्जिद से पुरानी विधानसभा मार्ग 2.80 किमी, लिलि टालि चौराहे से भदभदा सेतु तक मार्ग 7.60 किमी, भोपाल टाकिज चौराहे से पुल बोगदा मार्ग 3.38 किमी, जेके रोड 1.60 किमी, मेनरोड नंबर वन 3.18 किमी, लिंक रोड नंबर तीन 0.74 किमी, लिंक रोड नंबर टु 1.02 किमी, मेन रोड नंबर टु 5.10 किमी, लिंक रोड नंबर वन 0.80 किमी भी शामिल हैं। 

इनका कहना है  
‘जिन ग्रामीण मार्गों पर यातायात का दबाव अधिक होता है, उनका गुणवत्तायुक्त रखरखाव करने के लिए उन्हें जिला मार्ग के रुप में घोषित किया जाता है। इसीलिए ए ग्रामीण मार्ग अब जिला मार्ग के रुप में अधिसूचित किए गए हैं।’ 
(अखिलेश उपाध्याय मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग भोपाल)

Created On :   3 May 2018 3:03 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story