- Home
- /
- सूर्य ग्रहण पर 52वें शक्तिपीठ मां...
सूर्य ग्रहण पर 52वें शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी के पट रहे बंद
By - Sanjana Namdev |26 Oct 2022 6:17 AM GMT
रायपुर सूर्य ग्रहण पर 52वें शक्तिपीठ मां दंतेश्वरी के पट रहे बंद
डिजिटल डेस्क, रायपुर। राजधानी रासपुर से करीब 400 किलोमीटर दूर स्थित दंतेवाड़ा। मॉं दंतेश्वरी का धाम। बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी का मंदिर 52वां शक्तिपीठ है। मान्यता है कि यहां माता सती का दांत गिरा था। इसलिए माता का नाम दंतेश्वरी पड़ा। मंगलवार को सूर्य ग्रहण के चलते गर्भगृह से लेकर मुख्यद्वार सब जगह के पट बंद रहे। बंद कर दिया गया। सूतक के चलते भक्तों को माता के दर्शन नहीं हुए। जिन भक्तों को मंदिर के बंद होने की जानकारी नहीं थी वह आज मां दंतेश्वरी के दर्शन करने के लिए मंदिर पहुंचे लेकिन उन्हें बाहर से ही मत्था टेककर प्रसाद चढ़ाना पड़ा।
Created On :   26 Oct 2022 11:47 AM GMT
Tags
Next Story