रेल कर्मचारियों ने सिंगापुर-मलेशिया में किया फुल इंज्वॉय, विदेश जाने का सपना हुआ पूरा

The employees of the West Central Railway, went to Singapore-Malaysia trip
रेल कर्मचारियों ने सिंगापुर-मलेशिया में किया फुल इंज्वॉय, विदेश जाने का सपना हुआ पूरा
रेल कर्मचारियों ने सिंगापुर-मलेशिया में किया फुल इंज्वॉय, विदेश जाने का सपना हुआ पूरा

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। सिंगापुर-मलेशिया गए पश्चिम मध्य रेल्वेके कर्मचारियों ने जमकर मजे किए। रेल्वे प्रशासन द्वारा करायी इस विदेश यात्रा को कर्मचारियों सुखद बताया है। कर्मचारियों  का कहना है रेल्वे प्रशासन द्वारा करायी यात्रा से कर्मचारियों  का विदेश जाने का सपना पूरा हुआ है। यात्रा को लेकर कर्मचारियों  में खासा उत्साह नजर आया है।

50 कर्मचारियों  का दल हुआ था रवाना
उल्लेखनीय है कि पमरे के जबलपुर, भोपाल व कोटा मंडलों के 50 कर्मचारियों का एक दल गत 30 नवम्बर को सिंगापुर-मलेशिया के दौरे पर गया। इस दौरे को रेल्वेद्वारा केंद्रीय स्टाफ बेनीफिट फंड के माध्यम से प्रायोजित किया गया था। इस यात्रा का उद्देश्य यह था कि अभी तक इस फंड के माध्यम से रेल कर्मचारियों का दौरा देश के अंदर ही प्रमुख पर्यटन स्थानों पर होता था, किंतु विदेश जाने का अधिकांश कर्मचारियों का सपना, ताउम्र सपना ही रह जाता था, जिस पर रेल्वेबोर्ड ने निर्णय लिया कि हर साल स्टाफ बेनीफिट फंड के माध्यम से विदेश यात्रा कराया जाएगा, जिसके बाद पमरे में पहला जत्था गत 30 नवम्बर को दिल्ली से चेन्नई वहां से सिंगापुर-मलेशिया के लिए वायुमार्ग से उड़ान भरा था।

यहां के देखे नजारे
एक सप्ताह के दौरे पर गये दल ने सिंगापुर में प्रथम दिन बस द्वारा 01 दिसम्बर को साइट सीन फिर नाइट सफारी की, 02 दिसम्बर जुरंग बर्ड पार्क एवम बर्ड शो, सी एकवेरियम, मैडम तुसाद म्यूजियम, सेंटोसा आइलैंड, 03 दिसम्बर को यूनीवर्सल स्टूडियो, 04 दिसम्बर बस द्वारा सुबह 09 बजे मलेशिया के लिए प्रस्थान किया, मलेशिया में संसद भवन, ट्विन टावर, किंग रॉयल पैलेस, वाटू केव्स, जेंटिंग हाइलैंड, 06 दिसम्बर को इपो रेल्वेस्टेशन जिसे भारतीय रेल्वेइंजीनयरों ने 1917 में बनाया था। फिर वाटर थीम पार्क  को देखा। उक्त सभी स्थान विश्व प्रसिद्ध हैं और पूरी दुनिया से पर्यटक यहां पर आते हैं।

इन्होंने की विदेश यात्रा
पमरे के महाप्रबंधक अजय विजयवर्गीय की व्यक्तिगत रुचि व पमरे के मुख्य कार्मिक अधिकारी जीएल मीणा के निर्देशन में पमरे के 50 कर्मचारियों के दल के विदेश यात्रा जाना सफल हो सका। इस दल में जबलपुर से 19, कोटा से 15 भोपाल से 16 कुल 50 कर्मचारियों ने विदेश यात्रा की। रेल प्रशासन ने विदेश यात्रा के लिए टूर कम्पनी कॉक्स एंड किंग से कॉंट्रेक्ट किया था। इस पूरे दौरे में कर्मचारियों ने जमकर एंज्वॉय किया। इस दौरे पर सीएसबीएफ कमेटी मेम्बर  बीएन शुक्ला, डीपी अग्रवाल, टीएस धाकड़,  अशोक दुबे, करतार सिंह, पुरुषोत्तम यादव साथ में रहे। इसके अलावा कैम्पर्स में प्रमुख रूप से नवीन लिटोरिया, सुकन्या शर्मा, रमावती, ममता जैन, इंदिरा महापात्र, मंजू, आलोक रजक, राजदीप ठाकुर, के जी गोस्वामी, मुकेश ज्योतिषी, प्रीतम , राधेश्याम रैकवार, सन्दीप वर्मा, प्रदीप पासवान इत्यादि उपस्थित रहे।

Created On :   8 Dec 2018 8:12 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story