- Home
- /
- ‘हिट’ के जरिए शोभायात्रा में दिखाए...
‘हिट’ के जरिए शोभायात्रा में दिखाए जा रहे करतब

डिजिटल डेस्क, अमरावती। गणेश उत्सव के बाद दुर्गा उत्सव के तहत िवविध सार्वजनिक मंडल द्वारा मूर्ति स्थापना को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। इस बीच शोभायात्रा में शामिल कई युवाओं द्वारा हिट को आग लगाकर हवा में आग का भयावह खेल खेला जा रहा था। पुलिस भी इसे चुपचाप देखती रही। यदि इसी तरह जारी रहा तो बड़ी घटना होने से नहीं टाला जा सकता। बता दें कि, गणेशोत्सव के बाद दुर्गाेत्सव में भी सार्वजनिक मंडल की सुरक्षा हेतु सभी थाना अंतर्गत बंदोबस्त लगाया गया है। सोमवार को चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। दोपहर 4 बजे से ही सार्वजनिक मंडल के दुर्गा स्थापना के पहले गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई, लेकिन शोभायात्रा में छोटे बच्चे द्वारा आग से लगातार एक अजीबोगरीब खेल खेलता दिखाई पड़ रहा था। कॉकरोेज को भगाने में दुकान में मिलनेवाली हिट हाथ में लेकर बच्चे लाइटर से उसे आग लगाकर स्प्रे फायर दबाकर हवा में आग के गोले फायर कर रहे थे। ताकि यह आकर्षण का नजारा बने, लेकिन इसी फायर से कई बच्चे और महिलाएं भी झुलसने से बाल-बाल बचे। पुलिस सड़क किनारे खड़ी थी, लेकिन कुछ नहीं कर पाई। अगर इसी तरह दुर्गादेवी विसर्जन तथा अन्य शोभायात्राओं ने आग का खेल होता रहा तो निश्चित तौर पर बड़ी घटना हो सकती है।
Created On :   28 Sept 2022 2:12 PM IST