शावकों को लेकर जंगल में चली गई मादा तेंदुआ

The female leopard went to the forest with the cubs
शावकों को लेकर जंगल में चली गई मादा तेंदुआ
दहशत शावकों को लेकर जंगल में चली गई मादा तेंदुआ

डिजिटल डेस्क, ब्रम्हपुरी(चंद्रपुर)। ब्रम्हपुरी तहसील के अड्याल गांव के खेत खलिहान परिसर में शावकों के साथ मादा तेंदुए का विचरण होने की बात ध्यान में आते ही वनविभाग की टीम नजर बनाए हुई थी।  मादा तेंदुआ एक के बाद एक अपने शावकों को जंगल ले गई। बता दें कि, अड्याल (टेकडी) गांव के खेत परिसर में गुरुवार को दोपहर के समय मादा तेंदुआ अपने दो शावकों के साथ दिखाई दी थी। जिसके बाद ब्रह्मपुरी तथा नागभीड़ वन विभाग को सूचित किया गया। ब्रह्मपुरी वनविभाग के वन परिक्षेत्र सहायक ठेमस्कर व नागभीड़ वन विभाग के वनपरिक्षेत्र अधिकारी गायकवाड़ अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शावकों पर नजर रखी गई। उसमें से एक शावक को मादा ने मौके से दूर ले गई। दूसरा शावक वहीं था। ऐसे में दोपहर के दौरान दूसरे शावक को भी मादा तेंदुआ जंगल की ओर ले गई। यह जानकारी ब्रह्मपुरी उत्तर विभाग के वनपरिक्षेत्र सहायक सेमस्कर ने दी। 
 

Created On :   5 Feb 2022 3:40 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story