उत्साह पूर्वक मनाया गया भाईदूज का पर्व, बहिनों ने भाईयों का किया तिलक

The festival of Bhai Dooj was celebrated enthusiastically, sisters did tilak for their brothers
उत्साह पूर्वक मनाया गया भाईदूज का पर्व, बहिनों ने भाईयों का किया तिलक
पन्ना उत्साह पूर्वक मनाया गया भाईदूज का पर्व, बहिनों ने भाईयों का किया तिलक


डिजिटल डेस्क पन्ना। भाई के प्रति बहिन के स्नेह को अभिव्यक्त करने का पर्व भाई दूज आज जिले भर में परम्परागत तरीके से मनाया गया। दीपावली के दो दिन बाद आने वाले यमदूज पर्व जिसे भाई दूज कहते है बहिनों द्वारा भाईयों के माथे पर तिलक टीका लगाकर उनकी खुशहाली की कामनाएं की गई। भाईदूज के पर्व को लेकर आज हर घर में चहल पहल रही, सुबह स्नान करने के उपरांत बहिनों द्वारा विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चन की तैयारी की गई। घरों के मुख्य द्वार पर बहिनों द्वारा चौक रोली सजाकर विधि विधान पूर्वक दोज की पूजा की गई, इसके पश्चात् बहिनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक टीका लगाया और मिठाई खिलाकर उनकी खुशहाली की शुभकामनाएं दी।

 

भाई दूज को लेकर घरों में आज चहल पहल रही, व्याहिता बहनें अपने ससुराल से खुशी खुशी भाईयों को तिलक करने पहुंची, बहिनों के घरों में आने से घरो में खुशियों की बहार देखी गई। इसके साथ ही साथ घरों में बहिन भाइयों का आज उत्साह और खुशी के इस पर्व पर पूरा परिवार उत्साहित रहा। बहिनों के स्वागत एवं सम्मान में घर परिवार के लोगों द्वारा तरह तरह के पकवान भी बनाये गये। भाईदूज के पर्व पर बाजार में आज मिठाईयों की बिक्री भी जमकर हुई। बहिनों द्वारा भाई दूज पर्व पर अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाने के साथ ही मिठाई खिलाई गई और श्री फल भेंट किया गया, भाइयों ने भी अपनी बहिनों की खुशहाली के लिये ईश्वर से प्रार्थना की और उन्हें अपनी ओर से उपहार भेंट किये।  

Created On :   28 Oct 2022 5:00 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story