माचिस के गोदाम में लगी आग बुझाने करनी पड़ी मशक्कत

The fire in the matchbox warehouse had to be extinguished
माचिस के गोदाम में लगी आग बुझाने करनी पड़ी मशक्कत
अमरावती माचिस के गोदाम में लगी आग बुझाने करनी पड़ी मशक्कत

डिजिटल डेस्क, अमरावती। वलगांव के माचिस के गोदाम में  मध्यरात्रि के बाद अचानक लगी भीषण आग से 5 लाख रुपए का माल जलकर राख हो गया। जानकारी के मुताबिक वलगांव शहर में अब्दुल सत्तार नामक व्यवसायी का असनारिया माचिस गोदाम है। गोदाम काे बुधवार की देर रात 12.30 बजे के दौरान अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। नागरिकों ने इस बात की जानकारी गोदाम मालिक को दी। जानकारी मिलते ही अब्दुल सत्तार घटनास्थल पर आ पहंुचे। उन्होंने दमकल विभाग को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही अमरावती से अग्निशमन दल घटनास्थल पर पहंुचा और दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर टेंडर की सहायता से आग को काबू में किया गया। आग से लगभग 5 लाख रुपए का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। आग लगने का कारण नहीं पता चला है।

Created On :   8 April 2022 1:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story