नौतपा के पहले बारिश से दिन में बढ़ी उमस, रात में सिरहन

The first rain of Nautpa increased the humidity in the day, Sirhan at night
नौतपा के पहले बारिश से दिन में बढ़ी उमस, रात में सिरहन
नौतपा के पहले बारिश से दिन में बढ़ी उमस, रात में सिरहन

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  नौतपा के पहले रिमझिम फुहारें बरसने से मौसम अजीब सा हो गया है। दिन में भारी उमस से जहां लोग परेशान हो रहे हैं वहीं रात में सिरहन महसूस हो रही है। जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम लगातार बदल रहा है। बुधवार को दिन भर बादल छाए रहे, हालांकि हवा नहीं चलने के कारण उमस की परेशानी बनी रही। बीच-बीच में बूंदाबांदी से शाम को मौसम सुहाना हो गया। अधिकतम तापमान 35.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया। आर्द्रता 75 से 80 प्रतिशत तक रही। इसके कारण उमस हुई। इसके बाद देर रात बूंदाबांदी शुरू हुई और बादल जमे रहे।  मौसम विभाग की ओर से अगले 4-5 दिन इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना जताई है।

 

Created On :   20 May 2021 12:08 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story