बिहार के खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला हक- नीतीश कुमार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
बाढ़ पीड़ितों पर बड़ा बयान बिहार के खजाने पर बाढ़ पीड़ितों का पहला हक- नीतीश कुमार

डिजिटल डेस्क, भागलपुर | बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि बाढ़ पीड़ितो को हरसंभव मदद पहुंचाने के लिए राज्य सरकार कृत-संकल्पित है और प्रभावितों की सहायता के लिए रुपए की कोई कमी नहीं है। 

नीतीश कुमार ने आज यहां जिले के नवगछिया अनुमंडल के बाढ़ राहत केन्द्रों का जायजा लेने के दौरान कहा कि राज्य के खजाने पर बाढ़ पीड़ितो का पहला हक है और सरकार उनकी पूरी मदद करेगी। 

सभी राहत केन्द्रों पर बाढ़ पीड़ित  लोगों के लिए गुणवत्ता युक्त भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य सभी प्रकार की आवश्यक मदद मुहैय्या कराने का सख्त निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। 
उक्त राहत केन्द्रों पर ही सभी बाढ़ पीड़ितों को कोरोना का वैक्सीन लगवाने के लिए सिविल सर्जन को कहा गया है। इसके अलावा बीमार और गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चलाने का निर्देश जिला प्रशासन को दिया गया है। खासकर, ज्यादा पानी वाले क्षेत्रों में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल और राज्य आपदा मोचन बल की टीमों की तैनाती की गई है। स्थानीय अधिकारियों को सभी राहत शिविरों और सामुदायिक किचनो की व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखने के लिए कहा गया है। नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित इलाकों में सभी तटबंधों के सुरक्षात्मक उपायों पर विशेष निगरानी जल संसाधन विभाग के अभियंताओं की टीम कर रही है। वहीं, नये क्षेत्रों में बाढ़ के पानी के फैलने की संभावना को देखते हुए वहां के लोगों को दूसरे जगहों के राहत शिविरों में भिजवाने का निर्देश दिया गया है। 
 

मुख्यमंत्री ने बाद में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत एवं बचाव कार्यों के अलावे सामुदायिक किचन की समीक्षा की और बाढ़ पीड़ितो को सभी तरह की सुविधाएं मुहैय्या कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल, गोपालपुर के विधायक गोपाल मंडल, सुल्तानगंज के विधायक प्रो ललित मोहन मंडल सहित भागलपुर के आयुक्त एवं जिलाधिकारी भी उपस्थित थे। 

वार्ता

Created On :   17 Aug 2021 1:29 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story