पत्नी को मायके छोड़कर आए पति ने लगा ली फांसी

The husband, who left his wifes maternal home, hanged himself
पत्नी को मायके छोड़कर आए पति ने लगा ली फांसी
तफ्तीश पत्नी को मायके छोड़कर आए पति ने लगा ली फांसी

डिजिटल डेस्क, अमरावती। पत्नी को चार दिन पहले मंगरूल दस्तगीर में उसके मायके छोड़कर आए युवक ने अंजनगांवबारी के निकट मोहड़ावर जंगल में पेड़ से फांसी लगा ली। घटना शनिवार 11 जून को प्रकाश में आने के बाद अंजनगांवबारी में सनसनी फैल गई।  जानकारी के अनुसार आत्महत्या करने वाले युवक का नाम नीलेश भाऊराव धांडे (38, अंजनगांवबारी) बताया गया है।

नीलेश के भाई विनोद भाऊराव धांडे ने बडनेरा थाने में दर्ज शिकायत में कहा कि चार दिन पहले नीलेश पत्नी को उसके मायके छोड़ने के लिए मंगरूल दस्तगीर गांव गया था। लेकिन ससुराल से वह गांव कब लौटा किसी को पता नहीं चला। शनिवार 11 जून को उसी गांव में रहने वाले रजत मलवार ने विनोद को फोन कर बताया कि उसके भाई नीलेश की लाश अडगांव मार्ग पर तेलाई मंदिर के निकट सागौन के पेड़ से लटकी है। नीलेश ने गले में कपड़ा लटकाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नीलेश की आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया। बडनेरा पुलिस ने मामला आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया। 

 
 

Created On :   13 Jun 2022 2:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story