- Home
- /
- उत्तर भारत में बर्फबारी का असर,...
उत्तर भारत में बर्फबारी का असर, नागपुर में ठंड की चुभन

By - Bhaskar Hindi |21 Dec 2020 6:28 AM IST
उत्तर भारत में बर्फबारी का असर, नागपुर में ठंड की चुभन
डिजिटल डेस्क, नागपुर। उत्तर भारत में हो रही बर्फबारी का असर नागपुर समेत विदर्भ पर हो रहा है। न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक गिरा, इस कारण रात में शीतलहर जैसा एहसास होने लगा। महज 24 घंटे में 5 डिग्री तक पारा गिरने से गर्म कपड़े पहनकर ही लोग बाहर निकले।
तापमान : मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी हुई और उधर से आ रही ठंडी हवा ने नागपुर समेत विदर्भ में शीतलहर जैसी स्थिति बना दी। अच्छी धूप निकलने के बाद भी शाम में ठंड का प्रभाव देखा गया। अवकाश का दिन होने के बावजूद चहलकदमी कम दिखाई दी। अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री व न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
Created On :   21 Dec 2020 11:56 AM IST
Next Story