मजाक जान पर बन आई, ‘बेवड़ा’ कहने पर हमला

The joke was made on life, attacked for saying Bewada
मजाक जान पर बन आई, ‘बेवड़ा’ कहने पर हमला
मजाक जान पर बन आई, ‘बेवड़ा’ कहने पर हमला

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  बेवड़ा कहने पर हुए विवाद में ट्रक चालक ने अपने सहयोगी चालक और उसके पुत्र पर जानलेवा हमला बाेल दिया। उन्हें जान से मारने का प्रयास किया। हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर लकड़गंज पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। ओम नगर निवासी जख्मी अरुण जुमले (48) और उसका पुत्र नवीन (17) है। दोनों का निजी अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी गोपी शाहू (32), श्याम नगर पारड़ी निवासी है। अरुण और आरोपी गोपी पेशे से ट्रक चालक हैं। निजी ट्रांसपोर्ट कंपनी के लिए दोनों काम करते हैं।

सहयोगी कर्मचारी होने से अरुण और गोपी में हमेशा हंसी-मजाक होती थी। गुरुवार की शाम को हंसी-मजाक में गोपी ने अरूण को बेवड़ा कह दिया। इस बात पर दोनों में विवाद हो गया। नौबत हाथापाई तक आ गई और तैश में आकर गोपी ने लोहे का पाइप अरुण के सिर पर दे मारा। शरीर के अन्य हिस्सों पर भी प्रहार किया। घटना के दौरान अरुण का पुत्र नवीन वहीं पर था। वह बीच-बचाव करने दौड़ा तो गोपी ने उस पर भी हमला बोल दिया। उसकेे हाथ में गंभीर चोट आई है। अरुण के बड़े पुत्र स्वप्निल (25) की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर गोपी को गिरफ्तार किया गया।

Created On :   5 Sept 2020 4:50 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story