- Home
- /
- अमरावती के शिरजगांव कसबा में चार...
अमरावती के शिरजगांव कसबा में चार घंटे रहा अंधेरा

By - Bhaskar Hindi |15 Jun 2022 9:42 AM IST
लोग होते रहे परेशान अमरावती के शिरजगांव कसबा में चार घंटे रहा अंधेरा
डिजिटल डेस्क, शिरजगांव कसबा(अमरावती)। शिरजगांव कसबा में शाम 5 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश ने कहर ने खेत में खड़ी केले और आम की फसल का भारी नुकसान हुआ है। आंधी से पेड़ बिजली के तार पर गिरने से गांव की बत्ती चार घंटे तक पूरी तरह गुल रही। यह जानकारी महावितरण कार्यालय ने दी। करीब डेढ़ घंटे तक हुई बारिश के कारण गांव की सड़कें जलमग्न हुई। पांढरी देऊरवाड़ा परिसर में फसलों का नुकसान होने का प्राथमिक अनुमान है। सरकारी कर्मचारियों द्वारा आंधी और बारिश से फसलों के नुकसान का पंचनामा करने के बाद ही अनुमान लगाया जा सकेगा। गांव के राजेंद्र याऊल, गजानन बेहरे के केले की फसल का भारी नुकसान होने की जानकारी है।
Created On :   15 Jun 2022 3:04 PM IST
Next Story