युवती को तीर्थ स्थलों पर ले जाकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, शादी से किया इंकार

The lover committed rape by taking the girl to the pilgrimage sites, refused to marry
युवती को तीर्थ स्थलों पर ले जाकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, शादी से किया इंकार
युवती को तीर्थ स्थलों पर ले जाकर प्रेमी ने किया दुष्कर्म, शादी से किया इंकार

डिजिटल डेस्क, नागपुर।   देवदर्शन के बहाने एक छात्रा को शहर से दूर ले जाकर प्रेमी ने शादी के सपने दिखाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर आरोपी आशीष नारायण वानखेड़े (27), उत्थान नगर गोरेवाड़ा निवासी पर मामला दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है।

आरोपी सहपाठी है
पुलिस के अनुसार 24 वर्षीय युवती ने शिकायत में बताया कि, वह अध्ययनरत है। आरोपी सहपाठी था। बारहवीं में दोनों के बीच गहरी दोस्ती हुई। आशीष ने वर्ष 2018 में युवती के साथ मोबाइल पर चैटिंग शुरू की। और कुछ दिन बाद उसे प्रेमजाल में फांस लिया। वह  कॉलेज जाने के बहाने आशीष के साथ घूमने जाती थी। आशीष उसे वर्ष 2018 से फरवरी 2021 के बीच शिर्डी क्षेत्र के एक देवस्थान पर ले गया। इसके लिए युवती ने परिजनों से यह कहकर अनुमति ली थी कि, वह सहेली के साथ शिर्डी जा रही है। आशीष ने उसे शिर्डी में एक लॉज में ले गया और वहां उसके साथ जबरन संबंध बनाया। पश्चात उसे शादी के सपने दिखाकर बाहर घुमाने ले जाने लगा। 

शादी से इनकार करने पर बिगड़ी बात
पीड़िता का आरोप है कि, आशीष ने डोंगरगढ़, रामटेक में देवदर्शन के बहाने ले जाकर जबरन संबंध बनाया। जब आशीष से शादी करने की बात की, तो वह टालमटोल करने लगा। वह आशीष के माता- पिता से मिलने की जिद करने लगी। आशीष ने उसके साथ गाली-गलौज कर शादी से इनकार कर दिया, तब युवती ने 23 जून को उसके खिलाफ मानकापुर थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने आशीष को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Created On :   25 Jun 2021 12:49 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story