- Home
- /
- पत्नी की हत्या करने वाला सीखचों के...
पत्नी की हत्या करने वाला सीखचों के पीछे पहुंचा

डिजिटल डेस्क, अमरावती । चांदुर बाजार पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद के चलते गुस्से में आकर पति ने पैर से गला घोंट कर उसे मौत के घाट उतार दिया था। जिसके चंद घंटों में हत्यारे पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस कस्टडी खत्म होने के बाद सोमवार की दोपहर उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत के तहत जेल रवाना किया है।
जानकारी के मुताबिक चांदुर बाजार तहसील के टोंगलापुर में आरोपी पुन्नु उईके और उसकी पत्नी अंजुषा 15 दिन पहले ही रहने आए थे। प्रेमविवाह के बाद दोनों के बीच हमेशा छोटी-मोटी बातों को लेकर झगड़े हुआ करते थे। 3 जून की सुबह 11 बजे पुन्नु बाहर से घर पहुंचा था। तभी मंजुषा उसके साथ किसी बात को लेकर विवाद करने लगी। मामला इतना बढ़ गया कि पुन्नु ने मंजुषा की पिटाई की और पैर से गला घोंट दिया। मौके पर ही मंजुषा की मौत हो गई थी। पुन्नु वहां से भाग निकला। देर शाम हत्याकांड का मामला उजागर होते ही परिसर में सनसनी मची। चांदुर बाजार पुलिस ने पुन्नु के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी जांच शुरू की। गांव से सटे खेत परिसर से पुन्नु को गिरफ्तार किया गया। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया था। जिसे दो दिन पुलिस कस्टडी मेंं रखने के आदेश दिए थे। पुलिस कस्टडी खत्म होते ही सोमवार की दोपहर अदालत में आरोपी को पेश किया गया। जहां उसने गुस्से में गला घाेंटने की बात कबूली। अदालत ने आरोपी पुन्नु को न्यायिक हिरासत के तहत जेल रवाना किया है।
Created On :   7 Jun 2022 2:46 PM IST