- Home
- /
- त्योहार पर बाजार गुलजार, बरसेगा धन
त्योहार पर बाजार गुलजार, बरसेगा धन

डिजिटल डेस्क, नागपुर। कोरोनाकाल के बाद एक बार फिर धनतेरस के लए बाजार पूरी तरह तैयार है। लोगों की बाजार में भीड़ देखकर व्यापारियों में भारी उत्साह है। व्यापारियों में इस बार धन की बरसात होने की पूरी उम्मीद है। इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर ज्वेलरी तक, धनतेरस पर खरीदी जाने वाली कई संपत्तियां हैं। शहर में सर्राफा, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक, ऑटोमोबाइल, ड्राईफ्रूट्स आदि दुकानों में भारी भीड़ का अनुमान है।
सोना-चांदी : सोना और चांदी लिस्ट में सबसे ऊपर है। बहुत से लोग इस िदन िसक्कों, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और आभूषणों में िनवेश करते हैं। शादी-ब्याह के लिए भी बुकिंग की जाती है। िसर्फ शहर में इस बार 400 िकलोग्राम सोना िबकने का अनुमान है।
बर्तन : स्टील के दाम बढ़ने के कारण इस साल बर्तन की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बाजार में फैंसी बर्तनों की मांग बढ़ी है। जानकारों के अनुसार इस बार लगभग 3 करोड़ के कारोबार की उम्मीद है।
इलेक्ट्रॉनिक्स : धनतेरस के दौरान टेलीविजन, माइक्रोवेव, रेफ्रिजरेटर की प्रमुख रूप से िबक्री होती है। इस क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों के अनुसार इस धनतेरस पर काफी अच्छे कारोबार की उम्मीद है।
ऑटोमोबाइल : लोग इस िदन कार और बाइक खरीदते हैं। कुछ लोग धनतेरस पर िडलीवरी पाने के िलए उनकी प्री-बुकिंग भी करते हैं। इस बार ऑटोमोबाइल में करीब 3 हजार दोपहिया और चार पहिया वाहनों की िबक्री का अनुमान है।
ड्रेसेज और ब्यूटी प्रोडक्ट्स : यह त्योहारी सीजन है, इसलिए लोग नए कपड़े और आभूषण पहनने के मूड में हैं। इस शुभ त्योहार पर कपड़े और ब्यूटी प्रोडक्ट्स की भी भारी मांग रहती है।
Created On :   22 Oct 2022 2:56 PM IST