- Home
- /
- नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया "हर घर...
नुक्कड़ नाटक के जरिए दिया "हर घर तिरंगा' का संदेश

डिजिटल डेस्क, अमरावती । नागरिकों को हर घर तिरंगा का संदेश देने के लिए सोमवार को मनपा की तरफ से हर घर तिरंगा उपक्रम में उत्साह के साथ नागरिकों का सहयोग मिलने पथनाटय के जरिए जनजागरण किया गया। शासन के निर्देशानुसार इस उपक्रम को भारी प्रतिसाद मिले इस मकसद से अब पथनाटय के जरिए नागरिकोंं को संदेश दिया जा रहा है। आजादी के अमृत महोत्सव निमित्त हर घर तिरंगा अभियान संपूर्ण देश में चलाया जा रहा है। इसके जरिए राष्ट्रप्रेम जगाने का काम किया जानेवाला है। अधिक से अधिक मकानों पर तिरंगा लहराने का काम अभिमानास्पद रहेगा। ऐसा पथनाटय के माध्यम से संदेश दिया जा रहा है।
हर नागरिक में राष्ट्रीयता और एकात्मकता बढ़ाने के मकसद से केंद्र शासन द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही भारत को आजादी दिलानेवाले सभी स्वतंत्रता सैनिकों को मानवंदना देने की बात इस जनजागरण के जरिए कही गई। यह अभियान आगामी 13 से 15 अगस्त तक चलाया जा रहा है। इस दौरान नागरिकों को तिरंगा लहराने का संदेश दिया जा रहा है। शहर के सभी नागरिकोंं को अपने मकान पर राष्ट्रध्वज लगाने का नियोजन मनपा की तरफ से किया गया है। ध्वजारोहण के नियम बाबत भी इस पथनाटय के जरिए जनजागरण किया जा रहा है। इस अवसर पर मनपा के अतिरिक्त आयुक्त हर्षल गायकवाड, उपायुक्त डॉ. सीमा नैताम, मुख्य लेखापरीक्षक राम चवहाण, शहर अभियंता रवींद्र पवार, सहायक आयुक्त प्राची कचरे, भाग्यश्री बोरेकर, सिस्टिम मैनेज अमित डेंगरे, विधि अधिकारी श्रीकांत चव्हाण, पशु शल्यचिकित्सक डॉ. सचिन बोंद्रे, जनसंपर्क अधिकारी भूषण पुसतकर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे। इस जनजागरण में स्वयंसेवकों ने सहभाग दर्शाया।
Created On :   2 Aug 2022 3:09 PM IST