- Home
- /
- गाय के थन से निरंतर बह रहा दूध ,...
गाय के थन से निरंतर बह रहा दूध , पशु पालक खुद हैरान

डिजिटल डेस्क, दासगांव (गोंदिया)। गोंदिया तहसील के ग्राम दागोटोला निवासी किसान देवचंद बघेले के घर में गर्भवती गाय के चारों थनों से पिछले 24 घंटों से लगातार अपने आप दूध निकलने की घटना से किसान के साथ ही ग्रामवासी भी आश्चर्य चकित है एवं उक्त गाय को देखने के लिए किसान के यहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई है। देवचंद बघेले ने बताया कि उसके घर में कुल 10 मवेशी है। जिनमें से एक गर्भवती गाय के थनों से 15 अप्रैल को सुबह से ही अपने आप दूध टपकना शुरू हो गया। पहले तो उन्होंने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया लेकिन जब दूध टपकना बंद नहीं हुआ तो उन्हें भी आश्चर्य हुआ। उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 10 लीटर दूध अपने आप बाहर निकलकर बह गया है। उन्होंने यह भी कहा कि मैंने अपने जीवन में पहली बार इस तरह की घटना देखी है। हालांकि गाय स्वस्थ है।
Created On :   17 April 2022 6:33 PM IST