चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों में गैंगवार, छाबनी बना अस्पताल

The minor controversies during the election changed into gang war
चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों में गैंगवार, छाबनी बना अस्पताल
चुनावी रंजिश के चलते दो गुटों में गैंगवार, छाबनी बना अस्पताल

  डिजिटल डेस्क , छतरपुर। विधानसभा चुनाव के हुए मामूली विवाद अब गैंगवार में तब्दील होने लगे है। दो गुटों में हुए खूनी संघर्ष में दो लोग घायल हुए है। गैंगवार में घायल हुए दोनों लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि करणी सेना के अध्यक्ष शिवप्रताप सिंह अपने साथी  नवोदित त्रिपाठी के साथ महाराजपुर जा रहा था। दोनों लोग जब बसारी के पास एक दुकान में चाय पी रहे थे। उसी समय अक्षय त्रिवेदी अपने साथी अभिषेक सिंह परिहार के साथ मौके पर पहुंचा और चाय पी रहे शिवप्रताप सिंह और नवोदित त्रिपाठी के ऊपर तलवार और बके से दनादन वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान दोनों गुटों के बीच गोलिया भी चली है। मारपीट में शिवप्रताप और नवोदित के शरीर में गंभीर चोटे पहुंची है। जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

अस्पताल में दोनों गुटों का रहा जमावड़ा
बताया जा रहा है कि विवाद के पीछे की मुख्य वजह चुनाव के दौरान दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था। उसी बात को लेकर शुक्रवार को मारपीट हुई है। मारपीट में घायल हुए दोनों गुटों के लोग बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में एकत्र हो गए थे। बताया जा रहा है कि एक गुट कांग्रेस का समर्थन कर रहा था,तो दूसरा गुट भाजपा का समर्थन चुनाव के दौरान कर रहा था। चुनाव के दौरान दोनों गुटों के बीच विवाद हुआ था। तभी से दोनों गुटों के बीच तनातनी चल रहीं थी।

छावनी बना अस्पताल
गैंगवार में घायल हुए दोनों पक्षों के समर्थक बड़ी संख्या में जिला अस्पताल में एकत्र हो गए थे। किसी बड़े अंदेशे को ध्यान में रखते हुए जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था। मौके पर दो थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी के अलावा अन्य पुलिस अधिकारी और जवान भी पहुंच गए थे। हालांकि बड़ी संख्या में तैनात पुलिस बल को देखते हुए दोनों पक्षों के लोग धीरे-धीरे अस्पताल से निकल गए।

एक दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
गैंगवार में घायल हुए शिवप्रताप और नवोदित की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने अभिषेक सिंह परिहार, अक्षय त्रिवेदी, नागेंद्र , पप्पू गर्ग, हरिओम शुक्ला, दीपक शुक्ला सहित एक दर्जन लोगों के खिलाफ जीरों में मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच के लिए बमीठा थाना पुलिस को डायरी सौप
दी है।

इनका कहना है
शिवप्रताप सिंह, नवोदित त्रिपाठी और अभिषेक परिहार अक्षय त्रिवेदी के बीच मारपीट का मामला सामने आया है । विवाद के पीछे की मुख्य वजह क्या है और कितने लोग शामिल है इसकी जानकारी एकत्र की जा रहीं है। गोली चलने की भी सूचना मिली है जिसकी जांच की जा रहीं है।   -संधीर चौधरी, टीआई कोतवाली

 

Created On :   29 Dec 2018 8:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story