सरकार की नीतियों का विरोध, NCP ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

The NCP strongly opposed the policies of the government
सरकार की नीतियों का विरोध, NCP ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन
सरकार की नीतियों का विरोध, NCP ने चक्काजाम कर किया प्रदर्शन

डिजिटल डेस्क, नागपुर ।  विधानमंडल शीतसत्र के पहले दिन NCP ने सरकार की नीतियों का जमकर विरोध करते हुए चक्काजाम किया। इस दौरान NCP नेता ,विधायक और सांसद सुप्रिया सुले, कार्यकर्ताओं सहित किसानों ने नागपुर-वर्धा रोड पर होटल प्राइड के सामने रास्ता रोककर प्रदर्शन कर नारेबाजी की।  रास्ता रोको आंदोलन के चलते वर्धा रोड की यातायात व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। उल्लेखनीय है कि NCP की हल्लाबोल पदयात्रा खापरी गांव से निकलकर सोमवार की सुबह शिवणगांव फाटा होते हुए आगे के लिए कूच की। इस दौरान आंदोलनकर्ताओं ने रास्ता रोककर सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया। सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में पदयात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष शामिल हुए हैं। आंदोलन में जनता के साथ किसान भी सरकार के विरोध में उतरे हैं। 

इधर विदर्भवादियों ने की तोड़फोड़                                                                                                                     भाजपा द्वारा पृथक विदर्भ को समर्थन देने के बावजूद अब सत्ता में आने के बाद अनदेखी किए जाने से विदर्भवादियों में भारी आक्रोश है। नतीजन शीतसत्र के पहले ही दिन विदर्भवादियों का गुस्सा फूट पड़ा और विदर्भ चंडिका मंदिर इतवारी में जमकर तोड़फोड़ कर दी।  कुछ स्थानों पर बस के कांच भी फोड़े, आंदोलनकर्ताओं ने इतवारी के एक कपड़े की दुकान के शोरूम के कांच व बर्तन की दुकान के शोरूम के कांच भी फोड़ डाले। व्यापक पुलिस बंदोबस्त के दौरान आंदोलकर्ताओं को उग्र रूप से लोगों में नाराजी भी देखी जा रही है।

गूंजेगा हलबा समाज का भी मुद्दा
मध्य नागपुर विधानसभा क्षेत्र  के विकास कुंभारे ने हलबा समाज को आदिवासी वर्ग के तौर पर सरकारी सहूलियत दिलाने की मांग को लेकर आंदोलन की तैयारी है।   कुंभारे ने कहा है कि मध्य नागपुर के तालाबों के सौंदर्यीकरण का मामला भी प्रमुखता से विधानसभा में रखा जाएगा। साथ ही बिजली व्यवस्था को लेकर नागरिकों को हो रही परेशानी का विषय भी प्रमुखता से उठाया जाएगा। मेयो, डागा अस्पताल में आवश्यक विकास व सुविधा संसाधन के संबंध में सरकार ने सकारात्मक भूमिका अपनाई है। सरकार की ओर से आवश्यक निधि दी जा रही है। स्वास्थ्य सेवा से संबंधित कुछ मामलों में सरकार को सहायता का निवेदन किया जाएगा। गांधीबाग के पास पुलिस क्वार्टर परिसर में आधुनिक विकास की योजना के संबंध में भी सवाल किया जाएगा। साथ ही शहर स्तर पर अन्य विधानसभा क्षेत्र के विषयों में संबंधित क्षेत्र के सदस्यों के साथ संयुक्त रूप से प्रश्न किए जाएंगे। 

Created On :   11 Dec 2017 1:46 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story