- Home
- /
- महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की...
महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7628 तक पहुंची

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 811 नए मरीजमिले जिससे कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 7628 हो गई है। इस बीच22 और कोरोना मरीज की मौत हो गई जिससे राज्य में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 323तक पहुंच गई है। मृतकों में मुंबई के13, पुणे के 4 और मालेगांव, पुणे ग्रामीण, पिंपरी-चिंचवड, धुले व सोलापुर के एक-एकमरीज शामिल हैं। कोरोना के चलते अपनी जान गवाने वालों में 16 पुरुष और 6 महिलाएं हैं। इस बीच 119कोरोना मरीज स्वस्थ्य होकर घर पहुंचे हैं। अब तक कुल 1076 मरीज ठीक हो चुके हैं।
मालेगाव में मिले 8 नये मरीज, संक्रमितों की संख्या 126 पर पहुंची
मालेगाव शहर में कोविड- 19 का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को प्राप्त रिर्पोट के अनुसार 8 नये लोग कोरोना से संक्रमित पाये गये है। इसमें एक चार वर्षीय बालिका शामिल है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार चिंता का विषय बन रही है। दोपहर को मिली रिर्पोट के अनुसार 8 नये मरीज मिले है। इसमें 6 पुरूष, दो महिला शामिल है। जिसमें एक चार वर्षिय बालिका है। मालेगाव शहर में बाधित मरीजों की संख्या 126 पर पहुंच गई। इसमें से 12 मरीजों की मृत्यु हुई है।
मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित पुलिस सिपाही की मौत
मुंबई में कोरोना से संक्रमित पुलिस के 57 वर्षीय सिपाही की शनिवार को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सिपाही पश्चिमी उपनगर में एक पुलिस थाने से जुड़ा था। वह दक्षिण मुंबई के वर्ली नाका इलाके में रहता था। इससे पहले अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र में अबतक 15 अधिकारियों समेत कुल 96 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं।
क्र. जिला- महानगरपालिका संक्रमित रोगी मृत्यु
1 मुंबई महानगरपालिका - 5049- 191
3 ठाणे - 717 - 15
4 पालघर - 139 - 4
5 रायगड - 56 - 1
6 नाशिक - 131 -12
7 अहमदनगर - 35- 2
8 धुले - 25 - 3
9 जलगाव - 13- 2
10 पुणे - 1030 - 73
11 सोलापुर - 46- 4
12 सातारा - 29 - 2
13 कोल्हापुर - 10 - 0
14 सांगली - 26 - 1
15 सिंधुदुर्ग -1 - 0
16 रत्नागिरी - 8 - 1
17 औरंगाबाद - 50 - 5
18 जालना - 2- 0
19 हिंगोली -8 - 0
20 नंदुरबार -11 - 1
21 परभणी - 1 - 0
22 लातूर - 9 - 0
23 उस्मानाबाद - 3 - 0
24 बीड - 1 - 0
25 नांदेड - 1 - 0
26 अकोला - 23 - 1
27 अमरावती - 19 - 1
28 यवतमाल - 28- 0
29 बुलढाणा - 21- 1
30 वाशिम - 1 - 0
31 नागपुर - 107 - 1
32 गोंदिया - 1 - 0
33 चंद्रपुर - 2 - 0
अन्य राज्य - 25 - 2
कुल 7628 323
Created On :   25 April 2020 10:18 PM IST