60 करोड़ की ठगी करने वाला लॉज में रंगरलियां मनाते पकड़ाया, अकाउंट में मिले मात्र 21 रुपए

The person who cheated 60 crores was caught celebrating raffle in the lodge, only 21 rupees were found in the account
60 करोड़ की ठगी करने वाला लॉज में रंगरलियां मनाते पकड़ाया, अकाउंट में मिले मात्र 21 रुपए
60 करोड़ की ठगी करने वाला लॉज में रंगरलियां मनाते पकड़ाया, अकाउंट में मिले मात्र 21 रुपए

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शातिर ठग को पारड़ी के एक लॉज में छापामार कर यशोधरा नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया। मुंबई से पुलिस उसका पीछा कर रही थी। आरोपी पारड़ी के लॉज में कॉल गर्ल के साथ मौज-मस्ती करते हुए पकड़ा गया। स्लम क्षेत्र में रहने वाले सैकड़ों लोगों को उसने घरकुल योजना के घर दिलाने का झांसा देकर 59.54 लाख रुपए से ठगा है, लेकिन छानबीन के दौरान आरोपी के खाते में सिर्फ 21 रुपए ही पाए गए हैं। आरोपी सतीश रामकृपालसिंह बघेल (45), पंचवटी नगर निवासी है। 

पीड़ित लगातार 4-5 दिन से आंदोलन कर रहे थे
पुलिस के अनुसार 1 जनवरी 2019 से 3 जुलाई 2021 के बीच सतीश ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत बनाए जा रहे घरकुल उपलब्ध कराने का झांसा देकर करीब 400 से 500 लोगों को 59.54 लाख रुपए का चूना लगाया है। 30 जून को घरकुल आवंटन होने का वादा उसने किया था, लेकिन इसके दो-तीन दिन पहले ही सतीश ने फोन बंद कर दिया था। पीड़ितों को अनहोनी की आशंका हुई। गौरतलब है कि, पीड़ित ने लगतार पिछले 3-4 दिन थाने का घेराव कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे। 

ठग का मुंबई से पीछा कर रही थी पुलिस 
शनिवार की रात को ही सतीश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। प्रकरण को गंभीरता से लेकर तत्काल सतीश की कॉल डिटेल खंगाली गई, तो मुंबई के ठाणे शहर का उसकी लोकेशन मिली। रात में ही पुलिस दल सतीश को गिरफ्तार करने मुंबई रवाना हो गया। इस बीच उसकी नागपुर में लोकेशन मिली। सतीश बार-बार लोकेशन बदल रहा था। आखिर पुलिस ने उसे मुख्य रेलवे स्टेशन पर उसे दबोचने की योजना बनाई। 

बडनेरा उतर गया, बस से नागपुर पहुंचा
संभवत सतीश को पकड़े जाने का डर था, इस लिए वह बडनेरा स्टेशन पर ही उतर गया। वहां से बस से नागपुर आया। इसके बाद पुलिस को उसकी पारड़ी के एक लॉॅज में लोकेशन मिली। और पुलिस ने  रविवार को रात करीब 8 बजे लॉज में छापा मारा, जहां वह  बुटीबोरी की एक कॉलगर्ल के साथ मौज-मस्ती करते हुए पुलिस के हाथ लगा।

रकम रिश्तेदार के पास या कहीं छुपाने का संदेह
पुलिस ने जब उसका बैंक खाता खंगाला, तो उसके खाते में केवल 21 रुपए ही जमा पाए गए। आरोपी सतीश का कहना है कि, उसने कfसी से रुपए नहीं लिए हैं। लोगों ने उसके खिलाफ झूठी शिकायत की है। पुलिस को संदेह है कि, उसने ठगी की रकम किसी रिश्तेदार खाते में अथवा कहीं छुपाकर रखी है। जोन-5 के उपायुक्त नीलोत्पल व यशोधरा थाने के निरीक्षक जाधव के मार्गदर्शन में जांच जारी है। 


 

Created On :   5 July 2021 12:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story