खसरा नंबर बदलकर दो लोगों को बेच डाला प्लॉट, निर्माण कार्य शुरू होने पर खुली पोल

The plot was sold to two people by changing the measles number, the pole opened when the construction work started
खसरा नंबर बदलकर दो लोगों को बेच डाला प्लॉट, निर्माण कार्य शुरू होने पर खुली पोल
खसरा नंबर बदलकर दो लोगों को बेच डाला प्लॉट, निर्माण कार्य शुरू होने पर खुली पोल

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  दंपति का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ है। उन्होंने एक ही प्लॉट दो लोगों को बेच डाला। प्रकरण में सीआरपीएफ जवान की पत्नी और दंपति के खिलाफ एमआईडीसी थाने में प्रकरण दर्ज किया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पहले मुंबई निवासी को बेचा
ठाणे देवदयाल नगर वर्तमान में महादुला निवासी मुकुंदराव झोड़ापे (58) है। उसने वर्ष 2002 में इसासनी में आरोपी प्रशांत सहारे (51), उसकी पत्नी संजीवनी सहारे (48), जयताला सुर्वे नगर स्थित अमेय अपार्टमेंट निवासी से प्लॉट खरीदा था। चूंकि, मुकुंदराव मुंबई में सरकारी सेवा में कार्यरत थे। सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने उक्त प्लॉट पर मकान बनाकर नागपुर में स्थायी होने का निर्णय लिया। जिसके चलते 9 मार्च 2021 को जब वे प्लॉट पर निर्मान कार्य करने गए, तो सीआरपीएफ जवान अनिल कुमार मन्हास ने उस प्लॉट पर अपना अधिकार बताया। अनिल का कहना था कि, उसने वर्ष 2020 में वह प्लॉट प्रशांत और संजीवनी से 13 लाख 50 हजार रुपए में खरीदा है और उसके पास रजिस्ट्री भी है। जिससे मामला थाने पहुंचा। 

जवान की पत्नी ने भी खरीदा था
जांच-पड़ताल के दौरान पता चला है कि, शातिर ठग सहारे दंपति ने खसरा नंबर बदलकर मुकुंदराव का प्लॉट अनिल की पत्नी किरण मन्हास (42) को बेचा है। चूंकि, मुकुंदराव की रजिस्ट्री पहले ही हो चुकी थी, जिसके चलते सहारे दंपति के साथ किरण के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है।  प्रशांत को िगरफ्तार कर लिया गया। उल्लेखनीय है कि, इसके पूर्व भी प्रशांत की जालसाजी के कई मामले उजागर हुए हैं। कुख्यात ठग बग्गा के साथ मिलकर भी उसने जमीन गबन की है। जांच जारी है।
 

Created On :   6 Aug 2021 3:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story