- Home
- /
- प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा नागपुर...
प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा नागपुर के पशु-मत्स्य यूनिवर्सिटी के कुलसचिव का पद

By - Bhaskar Hindi |23 Oct 2021 12:44 PM IST
मंगाया आवेदन प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा नागपुर के पशु-मत्स्य यूनिवर्सिटी के कुलसचिव का पद
डिजिटल डेस्क, मुंबई। नागपुर के महाराष्ट्र पशु व मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पद मंत्रालय के सह अथवा उप सचिव कैडर से प्रतिनियुक्ति से भरा जाएगा। प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने पशु व मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलसचिव पद के लिए इच्छुक सहसचिव अथवा उपसचिवों से आवेदन मंगाया है। इसके लिए सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय के सभी विभागों के आस्थापना को पत्र भेजा है। इसके अनुसार मंत्रालय के सभी विभागों को कुलसचिव पद पर काम करने के लिए इच्छुक सहसचिव अथवा उपसचिवों का नाम, उनकी पांच साल की गोपनीय रिपोर्ट, बायोडाटा, संबंधित विभाग का एनओसी आदि जानकारी 2 नवंबर तक सामान्य प्रशासन विभाग को भेजनी होगी।।
Created On :   23 Oct 2021 6:14 PM IST
Next Story