- Home
- /
- अस्पताल में रातभर तडपी प्रसूता,...
अस्पताल में रातभर तडपी प्रसूता, नहीं पहुंचा कोई चिकित्सक

By - Bhaskar Hindi |27 Nov 2022 10:04 AM IST
पन्ना अस्पताल में रातभर तडपी प्रसूता, नहीं पहुंचा कोई चिकित्सक
डिजिटल डेस्क पन्ना। जिला चिकित्सालय पन्ना में किस तरह मनमानी और भर्रेशाही का आलम है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बीते २४ नवम्बर की रात्रि प्रसव पीडा से तडप रही रानीबाग टगरा निवासी रोशनी यादव के परिजनों के द्वारा उसे अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां रात्रि में एक डॉक्टर के द्वारा महिला को भर्ती के लिए लिखा गया। परिजनों का आरोप है कि भर्ती होने के बाद महिला को देखने के लिए कोई भी चिकित्सक नहीं पहुंचा और महिला दर्द से रातभर तडपती रही। वहीं सुबह ०९ बजे जब डॉक्टर पहुंचे तब तक महिला ने नवजात शिशु को जन्म दे दिया था जिसकी मौत हो गई थी। परिजनों ने इस प्रकार की लापरवाही पर चिकित्सकों पर गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
Created On :   27 Nov 2022 3:33 PM IST
Next Story