प्रदेश में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति वर्ग के लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ किया जायेगा निराकरण केन्द्रीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री भीकू रामजी इदाते की अध्यक्षता में हुई बैठक!

प्रदेश में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति वर्ग के लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ किया जायेगा निराकरण केन्द्रीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री भीकू रामजी इदाते की अध्यक्षता में हुई बैठक!
निराकरण केन्द्रीय बोर्ड प्रदेश में विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति वर्ग के लोगों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ किया जायेगा निराकरण केन्द्रीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री भीकू रामजी इदाते की अध्यक्षता में हुई बैठक!

डिजिटल डेस्क | निवाड़ी विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री रामखेलावन पटेल ने कहा है कि राज्य सरकार विमुक्त, घुमक्कड़ एवं अर्द्धघुमक्कड़ जनजाति वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए वचनबद्ध है। इन वर्गों की समस्याओं के निराकरण के लिए प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रही है। प्रदेश में 31 अगस्त 2021 को विमुक्त जाति वर्ग का स्वतंत्रता दिवस मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में मनाया जायेगा। राज्य मंत्री श्री पटेल आज भोपाल में भारत सरकार के केन्द्रीय घुमन्तु, अर्द्धघुमन्तु, जनजाति समुदाय विकास एवं कल्याण बोर्ड की बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता बोर्ड के अध्यक्ष श्री भीकू रामजी इदाते ने की।

राज्य मंत्री श्री पटेल ने कहा की इन वर्गों के विकास के लिए इनकी जनगणना की जाना जरूरी है। विभाग द्वारा इसके लिए सभी सरकारी विभागों के साथ समन्वय रखकर लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। राज्य मंत्री श्री पटेल ने बताया की इन वर्गों के तेजी से विकास के लिए प्रदेश में स्वंतत्र विभाग बनाया गया है। उन्होंने बताया की इन वर्गों की प्रदेश में 51 जातियाँ हैं। इनके शिक्षा, स्वास्थ, आवासीय एवं रोजगार से संबंधित अवसरों को बढ़ाने के लिए ठोस प्रयास किये जा रहे हैं। साथ ही जाति प्रमाण-पत्र के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को अधिकृत किया गया है। प्रदेश में लोक सेवा केन्द्रों के माध्यम से करीब 29 हजार 300 जाति प्रमाण-पत्र बनवाये जा चुके हैं।

केन्द्रीय बोर्ड के अध्यक्ष श्री भीकू रामजी इदाते ने कहा की केन्द्र सरकार इन वर्गों के कल्याण के लिए विभाग में बजट की कमी नहीं आने देगी। उन्होंने कहा की इन वर्गों के परिवार परम्परागत रूप से वर्ष भर भ्रमण करते हैं। इसके बावजूद राज्य सरकार द्वारा ऐसे प्रयास किये जाने चाहिए की इन वर्गों को प्रदेश में कहीं पर भी बुनियादी रूप से स्वास्थ्य और शिक्षा की सुविधा मिल सके। बैठक में बोर्ड के सदस्य श्री कृष्ण चन्द्र सिसौदिया एवं विधायक श्री प्रदीप पटेल ने उपयोगी सुझाव दिये। सदस्यों ने सुझाव दिये की इन वर्गों की आबादी बाहुल्य क्षेत्रों में जन-जागरण शिविर लगाये जायें। उन्होंने कहा की इन वर्गों के कल्याण के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने जो परिपत्र जारी किये हैं, उनकी जानकारी जन-प्रतिनिधियों को आवश्यक रूप से उपलब्ध कराई जाये। सचिव श्री एम.के. अग्रवाल ने विभाग की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। बैठक में इन वर्गों के कल्याण के लिए कार्य कर रहे साजाजिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

Created On :   27 Aug 2021 11:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story