मोहनराम मंदिर से निकलकर विराटेश्वरी मंदिर पहुंची शोभायात्रा, यहां उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ लोकार्पण का हुआ लाइव प्रसारण

The procession after leaving Mohanram temple reached Virateshwari temple,
मोहनराम मंदिर से निकलकर विराटेश्वरी मंदिर पहुंची शोभायात्रा, यहां उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ लोकार्पण का हुआ लाइव प्रसारण
शहडोल मोहनराम मंदिर से निकलकर विराटेश्वरी मंदिर पहुंची शोभायात्रा, यहां उज्जैन में ‘महाकाल लोक’ लोकार्पण का हुआ लाइव प्रसारण


डिजिटल डेस्क शहडोल।  उज्जैन में मंगलवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘महाकाल लोक’ का लोकार्पण किया। इस अवसर पर प्रदेशभर के देवालयों में आयोजित कार्यक्रम की कड़ी में शहडोल स्थित विराटेश्वरी मंदिर परिसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इससे पहले मोहनराम मंदिर से एक शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विराटेश्वरी मंदिर पहुंची। यहां उज्जैन में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के संयोजक मनोज सिंह आर्मो ने कहा कि देवालय समाज को एकसूत्र में पिरोने का काम करते हैं। यहां आने पर मन को शांति मिलती है और शांत मन से लोग बड़ी से बड़ी चुनौती का सामना करने की शक्ति प्राप्त करते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश को एकता के सूत्र में पिरोते हुए विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न मंदिरों के पुजारियों का शॉल व श्रीफल से सम्मान किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर वंदना वैद्य, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष उर्मिला कटारे, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल प्रताप सिंह, नगर पालिका शहडोल के नव निर्वाचित पार्षदों के साथ ही बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

Created On :   13 Oct 2022 6:19 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story