लॉकडाउन का उद्देश्य नागरिकों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने का संदेश देना - कलेक्टर समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश!

लॉकडाउन का उद्देश्य नागरिकों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने का संदेश देना - कलेक्टर समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश!
लॉकडाउन का उद्देश्य नागरिकों को कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने का संदेश देना - कलेक्टर समय-सीमा बैठक में दिए निर्देश!

डिजिटल डेस्क | राजगढ़ कलेक्टर श्री नीरज कुमार सिंह ने जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों राजस्व को निर्देशित किया है कि लॉकडाउन का उद्देश्य बाजारों में भीड को नियंत्रित करना है। बाजारों में अनावश्यक लोग आना-जाना नहीं करें। कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्ल्ंघन करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि मास्क को चेहरे से नहीं ढकने और अनावश्य घुमने-फिरने वालें व्यक्तियों के विरूद्ध जुर्माना लगाया जाये। साथ ही स्थापित खुली जेल में रखा जाये। उन्होने यह निर्देश कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में आयोजित समयसीमा बैठक में दिए।

समीक्षा के दौरान उन्होने कोविड कमाण्ड सेंटर से होम आइसोलेशन में रह रहे व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर नजर रखने प्रतिदिन उनसे बात करने तथा मानीटरिंग करने के निर्देश मुख्य चिकित्सा एवं जिला स्वास्थ्य अधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि आइसोलेट सभी व्यक्तियों से प्रतिदिन संपर्क किया जाए।

उन्होंने कहा कि यदि आइसोलेट किसी व्यक्ति का फोन नही लगे. रिसीव नही हो या स्विच ऑफ हो तों संबंधित व्यक्ति के निवास पर आर आर टी भेजकर स्थिति जाने। इसके साथ ही उन्हौंने होम आइसोलेशन का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरूद्व पुलिस प्रकरण दर्ज कराने के निर्देश भी समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को दिये।

समीक्षा के दौरान कोविड 19 के मद्वेनजर उपलब्ध संसाधनों सामग्रीयों की समीक्षा के दौरान उन्होने निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्रों एवं फीवर क्लीनिक में सीनेटायजर, मास्क, हेण्ड ग्लब्ज की कमी नही रहे। शासन द्वारा जारी व्यवस्था हेतु निर्देशों के अनुसार मानव संसाधन एवं वाहनों का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने गेहॅू उपार्जन एवं मण्डियो मे खरीदी कार्य की समीक्षा के दौरान कहा कि मण्डियों और उपार्जन केन्द्र लॉकडाउन से मुक्त रखे गए हैं। खरीदी कार्य निर्बाध हो। यह सर्व सम्बंधित सुनिश्चित करे। उन्होंने ब्यावरा मण्डी बन्द रहने की शिकायतों के प्रति असंतोश व्यक्त किया तथा मण्डी सचिव को शोकाज नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

Created On :   13 April 2021 8:49 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story