- Home
- /
- नगर में निकली अतिथियों सहित...
नगर में निकली अतिथियों सहित खिलाडिय़ो की रैली का जगह-जगह हुआ स्वागत

डिजिटल डेस्क पन्ना। पन्ना शहर में अखिल भारतीय फुटबॉल टूर्नामेन्ट का भव्य शुभारंभ शनिवार दिनांक ०३ दिसम्बर को दोपहर बाद नजरबाग स्टेडियम में हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम में समस्त अतिथियों द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि पन्ना विधायक व मध्य प्रदेश शासन के खनिज एवं श्रम साधन मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता फुटबॉल संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एवं नगर पालिका पन्ना की अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय रहीं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मंत्री श्री सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत दो वर्षों से कोरोना काल की वजह से फुटबॉल टूर्नामेन्ट नहीं हो पा रहा था। उन्होने कहा कि फुटबॉल टूर्नामेन्ट को लेकर हमसे जो भी सहयोग होगा हम पूर्ण रूप से करेंगें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी खेल भावना से खेलें र्दुभावना से खेल न खेलें।
उन्होंने कहा कि यहां पर पन्ना में फुटबॉल क्लब का गठन किया जाये जिसमें पन्ना के खिलाडियों को खेलने का अवसर प्रदान किया जाये। उन्होनें कहा कि फुटबाल टूर्नामेन्ट लंबे समय तक चले इसके प्रयास किये जायेगें। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि भविष्य में एक फुटबॉल सेन्टर भी पन्ना में बनाये जाने हेतु प्रयास किया जायेगा। नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना पाण्डेय ने कहा कि पन्ना की जनता फुटबॉल खेल को पसंद करती है। इसके पूर्व ही पन्ना में फुटबॉल के खेल इस ग्राउण्ड में हुए हैं। जिसमें जनता व खेल प्रेमियों में उत्साह देखा गया है। इस अवसर पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ संघ प्रिय, पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना, एनएमडीसी के महाप्रबंधक श्रीधर कुनाली, वरिष्ठ नागरिक सीताराम पटेैरिया, रविन्द्र शुक्ला, पूर्व नपा अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जय प्रकाश चतुर्वेदी, विष्णु पाण्डेय भाजपा नेता, जगमोहन सिंह कुक्की सरदार, तरूण पाठक, शशि परमार, मनीषा गोस्वामी, रवि पाण्डेय, अल्पेश शर्मा, राजेन्द्र दुबे प्रधान, राजेन्द्र कुशवाहा, दिलीप शिवहरे, विनोद तिवारी, रंजीत शर्मा, पार्षदगण अप्पो मजूमदार, संगीता शिवहरे, योगेन्द्र प्रताप सिंह, महेश गौड़, संतोष साहू सहित राजकुमार वर्मा अरविन्द साहू व फुटबॉल के पूर्व खिलाड़ी मजीद अहमद मुन्ना मास्टर, मोहम्मद असगर, सुभाष द्विवेदी सहित मनीष शर्मा, जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी मनरेगा संजय सिह परिहार, मनोज पाण्डेय, मृगेन्द्र बंदोपाध्याय मौजूद रहे। फुटबॉल टूर्नामेंन्ट के कमेन्टेटर पहलवान सिंह व इशाक खान रहे। आयोजन कमेटी के सदस्यों द्वारा बताया गया कि रविवार को निर्धारित समय पर दो मैच खेले जायेंगे जिसमें खेल ग्राउण्ड पहुंचकर दर्शक खेल का आनंद लें साथ ही खिलाडियों का उत्साहवद्र्धन करें।
निकली रैली जगह-जगह हुआ स्वागत
पन्ना नगर में आज अखिल भारतीय फुटबाल टूर्नामेन्ट को लेकर शहर में भव्य वाहन रैली निकाली गई। जिसमें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नगर के टाउन हाल में नपा अध्यक्ष श्रीमती मीना विष्णु पाण्डेय सहित नपा के पार्षदगण व वरिष्ठ नागरिक सहित समाज सेवी व खिलाड़ी टाउन हाल में एकत्रित हुए। जहां से भव्य वाहन रैली शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए नजरबाग स्टेडियम पहँुची। जैसे ही रैली गांधी चौक आई वहां पर शशांक वर्मा के नेतृत्व मेें फूल वर्षा व आतिशबाजी से स्वागत किया गया रैली आगे बढी जहां पर पंचम सिंह चौराहे पर बबलू यादव के नेतृत्व में पुष्प वर्षा व आतिशबाजी कर स्वागत किया गया। वहीं महेन्द्र भवन चौराहे पर वार्ड क्रमांक ०७ की पार्षद राखी अल्पेश शर्मा फूल वर्षा व आतिशबाजी से स्वागत किया गया। बडा बाजार चोैराहे पर दीपेश ब्यास के नेतृत्व में स्वागत किया गया। शहर के जैन मंदिर के पास शहर के व्यापरियों द्वारा स्वागत किया गया। वहीं नगर पालिका के द्वारा श्री बल्देव जी मंदिर पास स्वागत किया गया एवं गुलाईंची मोहल्ले में संतोष चाणक्य रैकवार व निक्की ब्यास के नेतृत्व स्वागत किया गया। इसके बाद वाहन रैली अपने गंतव्य स्थान पर पहुंची।
Created On :   4 Dec 2022 3:28 PM IST