- Home
- /
- 400 नीले रंग के खोखों का रहस्य समाज...
400 नीले रंग के खोखों का रहस्य समाज कल्याण विभाग की फाइलों में बंद

डिजिटल डेस्क, अमरावती। समाज कल्याण विभाग द्वारा मनपा क्षेत्र में रहनेवाले चर्मकार समाज के बेरोजगारों को व्यवसाय के लिए 400 नीले रंग के खोखेे दिए गए थे। यह खोखे चर्मकार व्यवसायियों को शहर में लगवाने से पहले मनपा प्रशासन की अनुमति लेना जरूरी था। किंतु इनमें से मात्र 143 लोहे के खोखे को मनपा द्वारा अनुमति दी गई है। इस कारण शहर में लगे शेष 257 खोखे यह अनधिकृत और अतिक्रमित रहने के कारण इन खोखों को हटाने की मांग दो माह पहले विधान परिषद सदस्य प्रवीण पोटे पाटील ने निगमायुक्त के साथ ली गई बैठक में की थी। लेकिन अभी तक समाज कल्याण ने मनपा को किसी प्रकार की जानकारी नहीं दी।
उल्लेखनीय है कि मनपा ने इन अनधिकृत खोखे का पता लगाने समाज कल्याण ने कितने लाभार्थियों को यह खोखे दिए। इसकी सूची मांगी थी। लेकिन यह सूची अभी तक मनपा को प्राप्त नहीं हुई है। इससे अनधिकृत खोखेे किसके नाम पर है और उसमेें क्या चर्मकार व्यवसाय शुरू है। इसका पता नहीं चल पा रहा है। जिससे पिछले दो महीने से विधायक पोटे द्वारा उठाया गया मुद्दा अभी तक मनपा हल नहीं कर पाई। मनपा ने समाज कल्याण को दो बार स्मरणपत्र लिखने के बाद भी समाज कल्याण की ओर से अभी तक किसी प्रकार का जवाब नहीं दिया गया है।
Created On :   23 Aug 2022 2:43 PM IST