- Home
- /
- चरवाहे को चाकू घोंपा और बकरी ले गए...
चरवाहे को चाकू घोंपा और बकरी ले गए चोर

डिजिटल डेस्क, नागपुर। एक बकरी चरवाहे पर तीन आरोपियों ने चाकू से हमला कर उसे गंभीर जख्मी कर दिया। घायल चरवाहा चंदन अरुण खैरकर (41) है। चंदन ने दोपहिया वाहन पर तिबल सीट आए तीन बकरी चोरों को जबरन बकरी लादकर ले जाने का विरोध किया, तो उसे आरोपियों ने चाकू घोंप दिया। इस घटना ने चरवाहों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़ा कर दिया है।
दिनदहाड़े दिया घटना को अंजाम
पुलिस के अनुसार दिनदहाड़े हमले की यह घटना 29 मई को हुई। पीड़ित शिवकृपा हाउसिंग सोसाइटी निवासी चंदन खैरकर बकरियां चराता है। घटना के दिन वह कलमना क्षेत्र के हस्तिनापुर, ईंट भट्टी के पास बकरियां चरा रहा था। इस दौरान आरोपी चेतन ठाकुर (21), आजरी माजरी, शोएब खान (21) और एक अन्य साथी दोपहिया वाहन पर तिबल सीट पहुंचे। आरोपी चंदन की एक बकरी जबरन दोपहिया पर लादने लगे। चंदन ने विरोध जताया, तो आरोपी शोएब खान ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। पश्चात आरोपी एक बकरी ले गए। बकरी की कीमत करीब 10,000 रुपए बताई गई है।
तीन लोगों पर मामला दर्ज
घायल चरवाहा चंदन की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों पर धारा 394, 34 के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच कर रही है।
Created On :   31 May 2021 3:14 PM IST