- Home
- /
- रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के बेटे...
रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के बेटे की दबंगई,जबरन तोड़ा मकान

डिजिटल डेस्क,सतना। शहर के जवाहर नगर में रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के बेटे और उसके साथियों की दंबगई देखने को मिली। रिटायर्ड प्रशासनिक अधिकारी के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक मकान पर कब्जा करने के लिए जेसीबी से मकान की दीवारें ढहा दी।
क्या है मामला ?
दरअसल सिटी कोतवाली अंतर्गत शहर के जवाहर नगर में एक पुराने मकान पर कब्जा करने की नीयत से आधा सैकड़ा से अधिक लोगों ने सुनियोजित ढंग से जमकर उपद्रव किया। मामले में सतना में कभी सिटी मजिस्ट्रेट के तौर पर पदस्थ रहे अधिकारी एसएन शुक्ला के बेटे अजय शुक्ला उसके साथी सोनू तनय जब्बार और संजू मौर्या का नाम सामने आया है। जिस मकान पर कब्जा करने की कोशिश की गई वह मकान अक्सा विश्वास का है जहां जयप्रकाश पटेल उर्फ मोनू किराए पर रह रहा है।
अजय शुक्ला ने इस मकान को अपना बताते हुए उसे खाली करने के लिए कहा था, लेकिन मोनू ने इंकार कर दिया। मोनू ने कहा कि वो जाकर अक्सा विश्वास से बात करें। इसी बात से नाराज अजय शुक्ला ने अपने साथियों के साथ मिलकर जेसीबी की मदद से मकान की दीवारें गिरा दी
पुलिस पर आरोप
मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे है। पीड़ित का कहना है कि पुलिस घटना की जानकारी सूचना देने पर डायल 100 की टीम मौके के लिए रवाना तो हुई लेकिन घटना स्थल पर आने की बजाय थोड़ूी दूरी पर खड़े होकर चाय पीकर चली गई। वहीं पुलिस थाने में भी उसे मकान छोड़ देने की मुफ्त सलाह ही दी जाती रही। हालांकि बाद में एफआईआर दर्ज की गई।
Created On :   22 July 2017 10:07 AM IST