नागपुर में थमी कोरोना की रफ्तार, 5297 जांच में मात्र 5 मरीज मिले, जानिए विदर्भ के अन्य जिलों का हाल

The speed of corona stopped in Nagpur, only 5 patients were found in 5297 investigations
नागपुर में थमी कोरोना की रफ्तार, 5297 जांच में मात्र 5 मरीज मिले, जानिए विदर्भ के अन्य जिलों का हाल
नागपुर में थमी कोरोना की रफ्तार, 5297 जांच में मात्र 5 मरीज मिले, जानिए विदर्भ के अन्य जिलों का हाल

डिजिटल डेस्क , नागपुर। जिले सहित विदर्भ से कोरोना कम हो गया है। बुधवार नागपुर जिले में 5297 लोगों की टेस्ट की गई जिसमें से मात्र 5 लोग पाजिटिव पाए गए। 5 लोग कोरोना को मात दिए हैं। कोरोना से किसी की मौत भी नहीं हुई है

भंडारा में नहीं मिला कोई पाजिटिव
भंडारा जिले  में एक भी नया कोरोना मरीज नहीं पाया गया है।   जिले में बुधवार को एक कोरोना मरीज ठीक होकर घर लौट गया है। जिससे जिले में अब कोरोना का सिर्फ एक ही सक्रिय मरीज बचा है।  जिले में मरीज ठीक होने की दर 98.10 प्रतिशत पर है।  

गड़चिरोली जिले में 2 नए कोरोना संक्रमित
गड़चिरोली. जिले में 2 नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं 5 मरीज स्वस्थ होने से उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है सक्रिय मरीजों का प्रमाण 0.17  प्रतिशत तथा मृत्यु दर 2.43 प्रतिशत है। 
 
गोंदिया में मिला एक नया संक्रमित 
गोंदिया जिले में  एक नया कोरोना संक्रमित मरीज पाया गया है। जबकि आज किसी भी मरीज को अस्पताल से डिस्चार्ज नहीं किया गया। जिले में अब तक 702 मरीजों की कोरोना से मृत्यु हुई है। जिले में स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत98.3  हो गया है एवं मृत्युदर घटकर 1.40  प्रतिशत है।

वर्धा में 2 नए मरीज आए सामने
वर्धा  जिले मे  2 नए संक्रमित  पाए गए। 1  मरीज को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। जिले में पिछले 24  घंटे में किसी भी कोरोना संक्रमित की मौत नही हुई है।  जिले में फिलहाल   16 संक्रमित हैं। 
 
अकोला में 7 नए केस
जिले में बुधवार को कोरोना के 7 नए केस मिलने से कुल चिन्हित संक्रमितों की संख्या 57,774 तक पहुंच गई है। मृतकों का आंकड़ा 1134 पर बरकरार है। 1 शख्स के ठीक हो जाने से अब स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 56,596 हो गई है। 44 एक्टिव मरीजों पर इलाज जारी है।  

 
बुलढाणा में मिले 12 पाजिटिव
जिले में बुधवार को 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने से कुल संक्रमित 90,231 हो गए हैं। मृतकों की संख्या लगातार 672 पर स्थिर है। 4 के स्वस्थ होने से अबतक ठीक हो चुके लोगों की संख्या 87,571 पर पहुंच चुकी है। 43 एक्टिव मरीजों पर उपचार प्रारम्भ है। 
 
वाशिम में 2 नए केस, 3 स्वस्थ
जिले में बुधवार को 2 नए पॉजिटिव केस मिलने से अब चिन्हित संक्रमित 41,670 हो गए हैं। 3 लोगों के स्वस्थ हो जाने से अबतक ठीक होने वालों की संख्या 41,005 पर पहुंच गई है। मृतकों की संख्या 636 पर बनी हुई है। 28 एक्टिव मरीजों पर उपचार चल रहा है।  

 यवतमाल में भी 2 नए केस
जिले में 2  कोरोना संक्रमित मिले  हैं। 2 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे  हैं। जिले में आज  कुल 485 जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। जिले में फिलहाल 17 एक्टिव  मरीज है।  

Created On :   4 Aug 2021 2:59 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story