महाराष्ट्र : राज्य सरकार मनाएंगी बाला साहेब ठाकरे की जयंती

The state government will celebrate the birth anniversary of Bala Saheb Thackeray
महाराष्ट्र : राज्य सरकार मनाएंगी बाला साहेब ठाकरे की जयंती
महाराष्ट्र : राज्य सरकार मनाएंगी बाला साहेब ठाकरे की जयंती

डिजिटल डेस्क, मुंबई।  प्रदेश में अब राज्य सरकार के स्तर पर 23 जनवरी को शिवसेना प्रमुख दिवंगत बालासाहब ठाकरे की जयंती मनाई जाएगी। जबकि 17 सितंबर को समाज सुधारक केशव सीताराम ठाकरे ऊर्फ प्रबोधनकार ठाकरे की जयंती मनाई जाएगी। बालासाहब और प्रबोधनकार की जंयती पर मंत्रालय, सरकारी और अर्धसरकारी कार्यालयों में उनकी प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित किया जाएगा।

राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार ने यह फैसला लिया है। गुरुवार को प्रदेश के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी किया। इसके अनुसार साल 2021 में 41 राष्ट्रपुरुषों और महान व्यक्तियों की जयंती व राष्ट्रीय दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले सरकार ने बीते 15 दिसंबर को 37 राष्ट्रपुरुषों और महान व्यक्तियों की जयंती व राष्ट्रीय दिवस मनाने के संबंध में परिपत्र जारी किया था। लेकिन नए परिपत्र में और चार राष्ट्रपुरुषों और महान व्यक्तियों का समावेश किया है। भाजपा सरकार के समय 28 राष्ट्रपुरुषों और महान व्यक्तियों को जयंती व राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता था।

 

Created On :   15 Jan 2021 5:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story