- Home
- /
- पूजा चव्हाण को लेकर जारी रहेगा...
पूजा चव्हाण को लेकर जारी रहेगा संघर्ष , न्याय दिलाने की कोशिश

डिजिटल डेस्क, गड़चिरोली। मंत्री संजय राठोड़ के खिलाफ दर्ज किया गया मामला न्यायालय में शुरू होकर उनके खिलाफ शुरू की गयी लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। ऐसी जानकारी भाजपा महिला की प्रदेश अध्यक्ष चित्रा वाघ ने पत्रकारों को दी। पिछले आठ दिनों से विदर्भ का दौरा कर रहीं चित्रा वाघ सोमवार को गड़चिरोली पहुंची। जहां भाजपा की महिला आघाड़ी द्वारा आयोजित सम्मेलन में उपस्थित रहने के बाद उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने बताया कि, पूजा चव्हाण आत्महत्या मामले में मंत्री संजय राठोड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह मामला न्याय प्रविष्ठ किया है। यह मामला अब तक पीछे नहीं लिया गया है। किसी भी कीमत पर मंत्री राठौड के खिलाफ शुरू की गयी यह लड़ाई शुरू रहेगी। एक माह पूर्व गड़चिरोली जिले के एटापल्ली तहसील के येलचिल परिसर में सुरजागढ़ लौह पहाड़ी से लोहे की यातायात कर रहे एक ट्रक चालक ने आदिवासी महिला का बलात्कार किया था। मामले को दबाने का प्रयास कर रहे पुलिस अधिकारियों के खिलाफ भी आंदोलन किया जाएगा।
पीड़ित महिला का मनोधैर्य बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन भी वाघ ने इस समय दिया। भाजपा सरकार आने पर महिलाओं पर हो रहे अत्याचार बंद होंगे, ऐसा कभी किसी भाजपा नेता ने आश्वासन नहीं दिया है। लेकिन अत्याचार के मामलों में कमी लाकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की कार्रवाई भाजपा सरकार कर रही है। राज्य सरकार ने पिछले 100 दिनों में 250 से अधिक सरकारी परिपत्रक जारी किये। महाराष्ट्र की यह सरकार सभी घटक के लोगांे के लिए कार्य कर रही है। किसानों को इस बार तीन गुणा मदद दी गयी है। आगामी लोकसभा में भाजपा 45 और विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज होगी। ऐसा दावा भी चित्रा वाघ ने इस समय किया। पत्र परिषद में पूर्व नगराध्यक्ष योगीता पिपरे, भाजपा महिला आघाड़ी की प्रदेश सदस्य रेखा डोलस, महिला आघाड़ी की जिलाध्यक्ष योगीता भांडेकर, भाजपा के जिला महासचिव प्रमोद पिपरे, गोविंद सारडा, गीता हिंगे, लता पुंघाटी, वर्षा नैताम आदि उपस्थित थे।
Created On :   15 Nov 2022 1:27 PM IST












